क्यों जिंदगी से हुआ था गोविंदा का मोह भंग?
गोविंदा के ANI संग इंटरव्यू का प्रोमो सामने आया है। इसमें वे कई सवालों का जवाब देते दिखे हैं। इसी दौरान उन्होंने हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक वक्त ऐसा था कि वे बुरी तरह टूट गए थे। यह वक्त था, जब उन्होंने अपनी मां को खो दिया। जिंदगी के प्रति उनका मोह भंग हो गया और वे नर्मदा नदी में उतर गए। उन्हें ऐसा लगा कि बस यहीं तक था सब। हालांकि अचानक उन्हें बच्चों का ख्याल खाया। इसके अलावा गोविंदा ने अपने करियर, डेटिंग रूमर्स और फैशन ट्रेंड सेट करने पर भी दिलचस्प बातें साझा की हैं।
क्या जान देने वाले थे गोविंदा?
बातचीत के दौरान गोविंदा से पूछा गया कि इतनी सारी देवियां थीं आपकी जिंदगी में, कौन सी देवी थी, जिन्होंने आपका दिल तोड़ा? इस पर एक्टर ने कहा, 'ऐसा तो कभी हुआ नहीं'। उन्होंने आगे कहा, 'एक टाइम मम्मी की वजह से हुआ। वो जिस वक्त जा रही थीं, तो लगा अब हो गया। इतना ही था। मैं मां नर्मदा नदी के अंदर चला गया और मुझे लगा कि थोड़ा आगे जाकर मां मिल जाएंगी। फिर अचानक ख्याल आया कि अरे मुझे अपने बच्चों के लिए जीना है'।
गोविंदा से जब पूछा कि क्या आप आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे। तब गोविंदा ने कहा कि कुछ-कुछ ऐसा ही हो गया था।
धर्मेंद्र और राजेश खन्ना के बारे में क्या कहा?
गोविंदा से पूछा गया कि आपको अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थीं? इस पर उन्होंने कहा, 'किसे नहीं आए। जिस वक्त वह दौर चल रहा था तब चल ही रहा था। सबको मिली धमकियां। देश के अंदर जब वो दौर चल रहा है तो उससे एक्टर कैसे अलग हो जाएगा'? इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने राजेश खन्ना और धर्मेंद्र को लेकर भी बात की। गोविंदा से पूछा गया कि जब राजेश खन्ना की फिल्में नहीं चलीं तो क्या वे नाखुश थे? इस पर गोविंदा ने कहा-
- 'धरम जी, राजेश खन्ना जी काम से पहले की प्लानिंग तो अच्छे से कर लेते थे, लेकिन काम के बाद की जो प्लानिंग होती है...'
- इमेज मेकिंग में तो ये लोग कभी रहे ही नहीं कि आपकी इमेज कैसे फैलाई जा रही है?
- ये लोग शाम में बैठकर ड्रिंक करते थे।