फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: हैबिटेट में हथौड़ा लेकर पहुंचे अधिकारी, स्टूडियो ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- ‘हमें क्यों निशाना..’

Mon, 24 Mar 2025 01:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: हैबिटेट स्टूडियो में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विवादित बयान दिया था। इसके बाद यहां तोड़फोड़ हुई थी। अब इस स्टूडियो ने एक बड़ा फैसला लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैबिटेट स्टूडियो ने सोमवार को फैसला लिया है। उन्होंने फैसला किया है कि वह फिलहाल अपना स्टूडियो बंद कर रहे हैं। यह वही स्टूडियो है जहां पर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक शो के दौरान महाराष्ट्र के एक नेता पर टिप्पणी की थी। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़-फोड़ की थी।
विज्ञापन

हैबिटेट स्टूडियो ने किया बंद करने का फैसला
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में हैबिटेट सेंटर ने लिखा कि हम हैरान हैं और तोड़फोड़ से हैरत में हैं। अपने विचारों के लिए कलाकार खुद जिम्मेदार हैं। हम तब तक अपना काम बंद कर रहे हैं जब तक हम खुद को और अपनी संपत्ति को खतरे में डाले बिना मुक्त अभिव्यक्ति के लिए एक मंच देने का अच्छा तरीका नहीं खोज लेते। कलाकार जो भी कंटेट साझा करते हैं हम उसमें शामिल नहीं होते हैं। लेकिन हाल के मामले में हमें कसूरवार ठहराया गया। 
हम कलाकारों, दर्शकों और लोगों को बातचीत के लिए बुलाते हैं। वह अपने विचार स्वतंत्र रूप से साझा करते हैं।
Kunal Kamra Row: विवादों में कुणाल कामरा; एफआईआर के बीच 'एक्स' पर किया पोस्ट, हाथ में संविधान लिए फोटो साझा की
 

स्टूडियो में हथौड़ा लेकर पहुंचे अधिकारी
हैबिटेट स्टूडियो मुंबई के खार एरिया में मौजूद है। यहां पर बीएमसी के अधिकारी हथौड़ा लेकर पहुंचे हैं। स्टूडियो के बाहर पुलिस भी मौजूद है।
शिवसैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर
आपको बता दें कि हैबिटेट स्टूडियो में स्टैंडअप कॉमेडी सेट में तोड़फोड़ को लेकर शिव सेना और युवा सेना के जेनेरल सेक्रेटरी राहुल कनाल और 19 लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। 

क्या है पूरा मामला?
कुणाल कामरा ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने 'दिल तो पागल है' के ट्रैक 'भोली सी सूरत की धुन' पर एक गाना बनाया और एक दिग्गज नेता के बारे में मजाक करते हुए उन्हें बिना नाम लिए 'गद्दार' कहा, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल हो गया। यह मजाक एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की।
Kunal Kamra Row: कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से रहा पुराना रिश्ता, जानें कब-कब खड़ी की अपने लिए मुश्किलें?
 
विज्ञापन

कौन है कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कुणाल कामरा को उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इससे पहले कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट और पीएम मोदी पर भी टिप्पणी करने के लिए विवादों में घिर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें