क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम में हुए प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह दर्शक हिमांशु जांगड़ा से बात करते नजर आ रहे थे। हिमांशु अपने डेट के अनुभव के बारे में बता रहा था।
वीडियो में हिमांशु ने कहा कि उसने लड़की पर 370 रुपये खर्च किए, इसलिए उसे कुछ ‘रिटर्न’ मिलना चाहिए। उसने कहा, ‘मेरे 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही।’ इस बयान में उसने यह इशारा किया कि पैसे खर्च करने के बदले उसे शारीरिक नजदीकी की उम्मीद थी, जिसे लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।
बाद में इस शो का एक लंबा वीडियो भी सामने आया, जिसमें हिमांशु ने अपने अनुभव को और विस्तार से बताया और शारीरिक नजदीकी की बातें कीं। इस दौरान प्रणित हंसते रहे और दर्शक भी तालियां बजाते नजर आए, जिससे विवाद और बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा, दोनों ने अलग-अलग वीडियो जारी कर माफी मांगी।