फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता और अधिकार के लिए 'क्योंकि 2' में मचा घमासान; क्या बदले की आग में विरानी परिवार को फूंक देगा रेयांश?

Sun, 14 Jun 2026 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बीते दिनों जहां सभी की शादियां टूट रही थीं। वहीं, अब शो ने एक नया मोड़ लिया है। इसमें घरेलू कलेश और विवाद का नजारा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में इन दिनों घमासान मचा है। विरानी परिवार में प्यार और अपनेपन की मिसाल दी जाती हैं। हर कोई दूसरे सदस्य के लिए त्याग करने को तैयार रहता है। मगर, इन दिनों हर सदस्य अपने अधिकार के लिए जूझता दिख रहा है। परिवार का ऐसा माहौल तुलसी के पोते रेयांश की एंट्री के बाद हुआ है।

विज्ञापन


बदला लेने के मकसद से आया रेयांश
रेयांश तुलसी के बेटे अंश का बेटा है। वही अंश जिसे बुरे कारनामों के कारण खुद तुलसी ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। अब अंश का बेटा रेयांश शो में आया है। तुलसी अपने पोते को देखकर खुश है और उसे उसका हक देने के लिए परिवार में जगह दी है। वहीं, रेयांश है कि बदले की भावना के साथ विरानी हाउस आया है। उसका सिर्फ एक ही मकसद है और वह है अपने पिता की मौत का बदला लेकर विरानी परिवार को बर्बाद करना।

Trending Videos

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम और दामिनी का फूटा गुस्सा
रेयांश को घर में जगह देने से नंदिनी नाराज है। वह तुलसी पर नाराजगी जताती है। इतना ही नहीं, तुलसी ने करण और नंदिनी के बेटे पार्थ की बजाय बिजनेस की कमान भी रेयांश को दे दी है, जिसने आग में घी का काम किया है। गुस्से में नंदिनी यह याद दिलाती है कि घर और बिजनेस को संभालने में करण ने मदद की है। आर्थिक तंगी में उसने पैसे दिए हैं, तब सभी ने सर्वाइव किया है। यह सच जानकर गौतम और दामिनी आगबबूला हो जाते हैं।
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ और वैष्णवी के बीच आएगी दूरी?
इस बीच पार्थ और वैष्णवी की सगाई होती है। पार्थ और वैष्णवी के बीच भी रेयांश आ गया है और दोनों के रिश्ते में दरार डालने की हर चाल चल रहा है। बीते दिनों देखा गया था कि वैष्णवी के जन्मदिन पर पार्थ ने सरप्राइज पार्टी प्लान की थी। मगर, रेयांश ने जान-बूझकर वैष्णवी को ज्यादा काम देकर ऑफिस में रोके रखा। इससे पार्थ का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रेयांश पार्थ और वैष्णवी के रिश्ते में जहर घोलने में कामयाब होगा। ऐसे में विरानी परिवार क्या रेयांश के बदले की आग में झुलस जाएगा? या तुलसी हर बार की तरह मुसीबत को टाल देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें