फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: कुणाल कामरा को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक, लेकिन जांच रहेगी जारी

Fri, 25 Apr 2025 11:18 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Row: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित आपत्तिजनत टिप्पणी के मामले में कुणाल कामरो को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को कोर्ट ने कुणाल को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ 'देशद्रोही' टिप्पणी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी से संरक्षण दे दिया। हालांकि, कोर्ट ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ 'देशद्रोही' टिप्पणी से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के संबंध में जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, इस फिल्म के तीसरे भाग की चल रही तैयारी

क्या है मामला?
कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसको रद्द करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए कुणाल ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
Zoya Hussain: 'ग्राउंड जीरो' से पहले देखें जोया हुसैन की ये दमदार फिल्में, 'मुक्केबाज' से कमाया नाम

कोर्ट ने कही ये बात
जस्टिस सरंग कोटवाल और जस्टिस एसएम मोदक की बेंच ने कुणाल की याचिका को स्वीकार करते हुए कहा, "याचिका की सुनवाई लंबित रहने तक याचिकाकर्ता (कुणाल) को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। जांच जारी रह सकती है।" कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि अगर पुलिस को कुणाल का बयान दर्ज करना हो, तो यह चेन्नई में होगा, जहां वह रहते हैं। पुलिस को इसके लिए कुणाल को पहले सूचना देनी होगी।  कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि अगर इस दौरान पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल करती है तो संबंधित अदालत उस पर आगे की कार्रवाई नहीं करेगी। कुणाल ने पुलिस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए उपलब्ध होने की सहमति भी दी थी। पिछले हफ्ते कोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए कुणाल को अंतरिम संरक्षण दिया था।
विज्ञापन

कुणाल कामरा का पक्ष
कुणाल कामरा अपने व्यंग्यात्मक हास्य और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में थी और इसे हास्य के रूप में लिया जाना चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने जांच को रद्द करने की उनकी मांग को ठुकरा दिया, लेकिन गिरफ्तारी से संरक्षण देकर उन्हें तात्कालिक राहत जरूर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें