पूजा सेरेमनी में शामिल हुईं मोनालिसा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक माला विक्रेता मोनालिसा भोसले आगामी मलयालम फिल्म 'नागम्मा' में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म की पूजा सेरेमनी हुई, इसमें भी मोनालिसा ने शिरकत की। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें भी शेयर कीं।
एक्टर कैलाश के अपोजिट आएंगी नजर
मोनालिसा ने आगामी मलयालम फिल्म की पूजा सेरेमनी की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके साथ 'नीलाथमारा' के एक्टर कैलाश भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में मोनालिसा कैलाश के अपोजिट दिखाई देंगी। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता सिबी मलयिल भी मौजूद थे।
अहम भूमिका अदा करेंगी मोनालिसा
पीटीआई के मुताबिक पी बीनू वर्गीस इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। वहीं, जीली जॉर्ज फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। 'नागम्मा' में मोनालिसा महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। मोनालिसा, इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर महेश्वर की रहने वाली हैं। वे इस साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। मोनालिसा वहां माला बेचने गई थीं। अपनी खूबसूरत आंखों के चलते वे आकर्षण का केंद्र बन गईं।
Bigg Boss 19: निजी जिंदगी पर अपने ही झूठ में फंसीं तान्या मित्तल, पुराने बयान से खुल गई पोल?
कब शुरू होगी शूटिंग?
फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब सात लाख फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर यहां अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करती हैं।