फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे कुमार सानू, सुनाया अपना पसंदीदा गाना; देखें वायरल वीडियो

Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Sanu Viral Video: कुमार सानू प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। उन्होंने महाराज के सामने अपना पसंदीदा गाना गाया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कुमार सानू, प्रेमानंद महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम @bhajanmarg_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू महाराज श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी से आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन आश्रम पहुंचे। कुमार सानू ने महाराज को अपना पसंदीदा गाना सुनाया है। इसे महाराज ने भी पसंद किया है। कुमार सानू के महाराज से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज के सामने गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाया। इस गाने को महाराज ने बड़े ही गौर से सुना। गाना सुनाने के बाद कुमार सानू ने महाराज से कहा 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह हम सबके लिए गा सकते हैं। भगवान के लिए, माता-पिता और भाई बहन के लिए भी।'


यूजर्स को पसंद आया वीडियो
वायरल वीडियो को यूजर्स पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'कुमार सानू का ये गाना मेरा हमेशा फेवरेट है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हमेशा सबसे अच्छा गाना।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप मेरे फेवरेट सिंगर हैं।'



विज्ञापन

कौन हैं कुमार सानू?
  • कुमार सानू ने जो गाना गाया है वह फिल्म 'जुर्म' (1990) का है। कुमार सानू बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक हैं। 
  • कुमार सानू को 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों में पहचान मिली। 
  • उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, नेपाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और भोजपुरी जैसी भाषाओं में गाने गाए हैं। 
  • उन्होंने 1990 से लेकर 1995 तक लगातार पांच वर्षों तक फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। 
  • उन्हें ये पुरस्कार आशिकी, साजन, दीवाना और बाजीगर जैसी फिल्मों में बेहतरीन गाने के लिए मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें