फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'

Sun, 01 Mar 2026 10:43 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KRK Family: इस्राइल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसकी वजह से मिडिल ईस्ट में फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस बीच अभिनेता और निर्माता केआरके का परिवार दुबई में फंस गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर चिंता जताई है।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच केआरके का परिवार दुबई में फंसा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच दुबई में भी हालात चिंताजनक हैं। इस बीच एक्टर, प्रोड्यूसर और कथित फिल्म क्रिटिक केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने परिवार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रमजान के चलते उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करेंगे।

विज्ञापन


'मिसाइल के धमाकों की आवाज में रातभर नहीं सो पाए'
केआरके उर्फ कमाल आर खान ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका परिवार दुबई में फंसा है। जंग के हालात के चलते कोई पूरी रात नहीं सो पाया है। केआरके ने लिखा है, 'दुबई में मिसाइलों और ड्रोन के धमाके की आवाज की वजह से मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। यह शहर के सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक स्थिति है'।
 

विज्ञापन

रमजान में दुबई गया केआरके का परिवार
केआरके ने अपने एक्स अकाउंट से अपने परिवार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी पत्नी और बच्चे रमजान की वजह से इस वक्त दुबई में हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करें'। उनका कहना है कि एक मित्र से उन्हें पता चला है कि लाखों लोग तत्काल दुबई से निकलना चाह रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से वे असहाय हैं। नेटिजन्स केआरके को हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'आप तो खुद को नास्तिक बताते हो, फिर अचानक ईश्वर में यकीन कैसे?'

इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें