कृति की मां चाहती थीं जल्दी शादी हो
कृति सेनन की मां से जब पूछा गया कि क्या आप कृति सेनन की शादी को लेकर चिंतित हैं? तो गीता ने कहा 'हां, मैं उससे अकसर कहा करती थी कि वह 23 साल की उम्र में शादी कर ले। मैं सोचा करती थी कि मैंने देर में शादी की। देखो जब नूपुर पैदा हुई होगी तो मैं 30 साल के आस-पास रही होंगी। तो मैं सोचती हूं कि 23- 24 साल की उम्र शादी की सही उम्र है।' वायरल वीडियो एक फैन पेज का है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
Big Opening South Movies: साउथ की इन फिल्मों ने पहले दिन की सबसे ज्यादा कमाई, जानें कौन से नंबर है 'हिट3'?
कृति सेनन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड
बहरहाल, अफवाहें हैं कि कृति सेनन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, न तो कृति सेनन ने और न ही कबीर बहिया ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा है। वह अकसर विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए जाया करते हैं। इसलिए अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। अफवाहें यह भी हैं कि दोनों 2025 में शादी करने वाले हैं। न्यूज 18 ने अपनी एक खबर में लिखा है कि कृति सेनन के करीबियों ने इस बात से इंकार किया है।
Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने
कौन हैं कबीर बाहिया?
आपको बता दें कबीर बाहिया वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनके पिता साउथल ट्रैवल, एक प्रमुख यूके-आधारित ट्रैवल एजेंसी के मालिक हैं। इस कंपनी की वजह से कबीर विमानन और यात्रा उद्योग में एक उल्लेखनीय व्यक्ति हैं।