नरगिस फाखरी, कृति सेनन, इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी गुरुवार को मुंबई में एक ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े सितारे बेहतरीन ड्रेस में पहुंचे और शानदार पोज दिए। इन सितारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कई वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट में कृति सेनन, नरगिस फाखरी और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने इवेंट में जलवे दिखाए हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट में उर्वशी रौतेला की ड्रेस पर कई लोगों की निगाहें टिक गईं।
इवेंट में नुसरत भरूचा भी खास अंदाज में पहुंची हैं।
नोरा फतेही ने लाल ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है।
स्किन कलर की ड्रेस में जन्नत जुबैर ने भी इवेंट में पहुंच कर पोज दिए।
इवेंट में अवनीत कौर ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपनी अदाएं दिखाईं।
इस इवेंट में रकुल प्रीत सिंह ब्लैक थाई स्लिट ड्रेस में पहुंचीं। उनकी इस ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा।
इवेंट में अंजलि आनंद ने लाल ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है।
नरगिस फाखरी फुल अस्तीन की काली ड्रेस में इवेंट में पहुंची। इस ड्रेस में वह काफी लंबी लग रही थीं।
इब्राहिम अली खान ने काले रंग का चमकीला कोट पहना। अपने लुक से उन्होंने लोगों को हैरान किया है।
ब्यूटी अवॉर्ड इवेंट में कृति सेनन लाइट पिंक ड्रेस में पहुंची। उन्होंने पैपराजी को कई खूबसूरत पोज दिए।