फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजर के साथ सामने आई 'दिल्ली क्राइम 3' की रिलीज डेट, अपने रोल पर क्या बोलीं हुमा कुरैशी और शेफाली?

Thu, 16 Oct 2025 09:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Delhi Crime 3 Release Date: 'दिल्ली क्राइन 3' का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसका टीजर आ गया है। दावा है कि इस बार सीरीज में एक नया राज खुलेगा। इसमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम 3 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेफाली शाह की अदाकारी वाली मशहूर सीरीज दिल्ली क्राइन 3' का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ यह भी एलान हो गया है कि यह सीरीज कब रिलीज होगी। इस बार इसमें नया खुलासा होने वाला है। इस सीजन में मेकर्स ने कई नए चेहरों को भी जोड़ा है। 
विज्ञापन

तनुज चोपड़ा ने 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 का निर्देशन किया है। इसमें रसिका दुग्गल (नीति सिंह के रूप में), राजेश तैलंग (भूपेंद्र सिंह के रूप में), जया भट्टाचार्य (विमला भारद्वाज के रूप में) और अनुराग अरोड़ा (जयराज सिंह के रूप में) भी हैं। कलाकारों में हुमा कुरेशी, सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी और अंशुमान पुष्कर शामिल हैं। सीरीज 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

 

अपने किरदार पर बोलीं शेफाली
सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में अपनी भूमिका को दोबारा निभाने पर, शेफाली शाह ने कहा 'मैडम सर के रूप में वापसी करना हमेशा बेहद निजी एहसास होता है। मेरे लिए और आज के समय में, उनकी अहमियत मेरी नजरों में और भी बढ़ गई है। वर्तिका एक ऐसे दुश्मन से लड़ रही हैं जो न सिर्फ सीमाओं के पार है, बल्कि समाज में भी मौजूद है। मानव तस्करी कुछ लोगों का काम नहीं है; यह एक ऐसे समाज का लक्षण है जो नजरअंदाज करता है। लेकिन वर्तिका, अपनी असली पहचान के साथ, लड़ती रहती हैं, भले ही इसका मतलब इस काली दुनिया के चंगुल से सिर्फ एक जान बचाना ही क्यों न हो।
 

दिल्ली क्राइम 3 - फोटो : यूट्यूब
हुमा कुरैशी को पसंद आया अपना रोल
मीना के रूप में फ्रैंचाइजी में शामिल होने वाली हुमा कुरैशी ने कहा 'मीना जैसी एक नकारात्मक भूमिका निभाना एक शक्तिशाली लेकिन बेचैन करने वाला अनुभव था। वह आघात से ग्रस्त है, फिर भी उसका नियंत्रण बहुत ज्यादा है। वह एक ऐसी महिला है जो पीड़ित और अपराधी दोनों है। दिल्ली क्राइम की ईमानदारी मुझे आकर्षित करती है। यह कभी भी महिमामंडन या सनसनीखेज नहीं बनाती। यह हमें उन असहज सच्चाइयों का सामना करने के लिए मजबूर करती है जो अक्सर साफ नजर आती हैं।'
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम के सभी सीजन के बारे में
आपको बता दें कि 'दिल्ली क्राइम' सीरीज एक वेब सीरीज है। इस सीरीज के दो सीजन पहले ही रिलीज हो चुके हैं। पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। यह 2012 के दिल्ली गैंग रेप पर आधारित था। दूसरा सीजन 2022 में रिलीज हुआ था, जो कि चड्ढी बनियान गैंग पर आधारित था। इसका तीसरा सीजन मानव तस्करी पर आधारित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें