पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। इस साल जनवरी में दोनों की रोका सेरेमनी हुई। इसके बाद से फैंस को इनकी शादी का इंतजार है, जिसकी तारीख का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। आए दिन लोग कपल की शादी की तारीख को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी और कपल चार दिन का प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी रखेंगे। इस बीच कृति ने बताया है कि वे हमेशा से ही लव मैरिज करना चाहती थीं।
विज्ञापन
हमेशा से लव मैरिज करना चाहती थीं कृति
हाल ही में, कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आ रही हैं। कृति ने कहा "मैं लव मैरिज के पक्ष में हूं। मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जिसे प्यार में पड़ने का निर्देश दिया जा सके, जिससे आपको प्यार होता है, वह इंसान बाकियों से काफी अलग हो जाता है और इसलिए मैं लव मैरिज को काफी सपोर्ट करती हूं।"
शादी को लेकर कही थी यह बात
कृति ने आगे कहा, "मैं शायद वैसी नहीं हूं। मेरे परिवार के सदस्य एक व्यक्ति से मिले और शादी करने का फैसला किया। उनकी शादियां बहुत अच्छी तरह से चलीं। मैं उससे थोड़ी अलग हूं क्योंकि मैं प्यार और साथ में विश्वास करती हूं। प्यार और साथ से ही हम किसी को अपना बना सकते हैं और उसके साथ जिंदगी भर साथ चलने का एक भरोसा कायम कर सकते हैं।"
विज्ञापन
जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं कृति-पुलकित
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही पति-पत्नी बनने वाले हैं। कपल साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों मार्च 2024 में शादी करेंगे। एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली में होगी। जोड़े के लिए शादी से पहले का फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा।