फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishnavataram VS Daadi Ki Shaadi: बॉक्स ऑफिस पर 'कृष्णावतारम' की जय-जय; 'दादी की शादी' रही फीकी, जानिए कमाई

Tue, 12 May 2026 07:25 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishnavataram VS Daadi Ki Shaadi Collection: फिल्म 'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। आज मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
'कृष्णावतारम' और 'दादी की शादी' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक विषय पर बनी फिल्म 'कृष्णावतारम' की खूब चर्चा हो रही है। तारीफों के बीच यह फिल्म कलेक्शन भी अच्छा कर रही है। हालांकि, वीकएंड के बाद कमाई में गिरावट आई है। इसी के साथ नीतू कपूर और कपिल शर्मा अभिनीत फिल्म 'दादी की शादी' भी रिलीज हुई। जानिए दोनों फिल्मों ने आज मंगलवार को कैसा कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन

फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बिना बड़ी कास्ट के छाई 'कृष्णावतारम' 
फिल्म 'कृष्णावतारम' बिना किसी बड़ी कास्ट के दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अपनी कहानी और निर्देशन के दम पर इसे लोग देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी और सिर्फ 42 लाख रुपये कमाए। इसकी वजह यह भी है कि पहले दिन इसके शो काफी सीमित थे। हालांकि, दूसरे दिन से शो की संख्या में इजाफा हुआ और कलेक्शन भी बढ़ता गया।

Krishnavataram Review: दिल छू जाएगी यह फिल्म, सिद्धार्थ ने गढ़ी श्रीकृष्ण की नई परिभाषा; ढाई घंटे लगेंगे कम

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
'कृष्णावतारम' का बॉक्स ऑफिस
हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे सितारे हैं। 
  • 'कृष्णावतारम' ने शुक्रवार को दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन रविवार को कमाई 3.55 करोड़ रुपये रही।
  • कल मंडे टेस्ट में कलेक्शन में गिरावट देखी गई और कमाई 1.35 करोड़ रुपये रही।

फिल्म 'कृष्णावतारम' - फोटो : X
छठे दिन 'कृष्णावतारम' ने कितने कमाए?
खबर लिखे जाने तक आज मंगलवार को छठे दिन इस फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 9.82 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 80 से 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 
विज्ञापन

दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'दादी की शादी' का कलेक्शन
फिल्म 'दादी की शादी' भी सिनेमाघरों में लगी है। नाम से ही साफ है कि यह कॉमेडी फिल्म है। मगर, कॉमेडी के धुरंधर कपिल शर्मा की मौजूदगी के बावजूद दर्शकों पर इसका जादू नहीं चला है। नीतू सिंह और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस फिल्म में हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 60 लाख रुपये कमाए थे। दूसरे दिन शनिवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को कलेक्शन 1.70 करोड़ रुपये रहा। फिर, कल पहले सोमवार को इसने 50 लाख रुपये ही जुटाए। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज मंगलवार को 'दादी की शादी' का कलेक्शन सिर्फ 29 लाख रुपये ही हुआ है। इसने छह दिनों में 4.24 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें