सार
मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की। वह 43 साल की उम्र में दोबारा मां बन रही हैं? आईवीएफ के जरिए सिंगल मदर बनने का फैसला इस कोरियन एक्ट्रेस ने लिया है। आखिर यह फैसला क्यों लिया? इस बारे में विस्तार से अपनी पोस्ट में जानकारी साझा की है।
कोरियन टीवी सीरीज ‘स्वीट होम’ की पॉपुलर एक्ट्रेस ली सी-यंग ने फैंस के साथ मां बनने की खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने आईवीएफ प्रोसिजर के जरिए सिंगल मदर बनने का फैसला लिया है। वह दूसरी बार मां बन रही हैं।
फैंस संग साझा की खुशखबरी
कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने अपने फैंस के नाम एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें मां बनने की बात को साझा किया। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘मैं इस वक्त प्रेग्नेंट हूं। मैं आपको यह बात इसलिए बता रही हूं क्योंकि मुझे लगा कि फ्यूचर में होने वाली किसी भी गलतफहमी और अटकलों को रोकने का यह एक बेहतर तरीका है।’ इस पोस्ट में वह पूरी बात को स्पष्ट करती हैं। दरअसल, कई साल पहले उन्होंने एक आईवीएफ प्रोसेस के जरिए एंंब्रियो को फ्रीज करवाया था। इस एंब्रियो के जरिए वह दोबारा आईवीएफ से प्रेग्नेंट हुईं।
कुछ महीनों पहले हुआ तलाक
इस साल मार्च महीने में ली सी यंग और उनके पति का तलाक हुआ है। एक्ट्रेस के पति एक नामी होटल चैन के मालिक हैं। साल 2017 में इनकी शादी हुई थी, शादी के साल भर बाद एक बेटा भी हुआ। अब यह कोरियन एक्ट्रेस आईवीएफ की मदद से दोबारा प्रेग्नेंट हुईं।
ये खबर भी पढ़ें: Squid Game S3: 'मौत' के खेल ने पहले तीन दिन में ही मचाया तहलका, बना नेटफ्लिक्स का नया रिकॉर्ड
ली सी यंग का करियर फ्रंट
कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह नेटफ्लिक्स के ‘स्वीट होम सीजन 2’ और 3 में नजर आई थीं। एक्ट्रेस को अपने दमदार और एथलेटिक बॉडी के लिए काफी सराहा गया था। इस कोरियन एक्ट्रेस की भारत में भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। 'स्वीट होम' कोरियन टीवी सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।