फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर निर्देशक नए जॉनर में हाथ आजमाने को तैयार कोंकणा सेन शर्मा, शो को लेकर दी बड़ी अपडेट

Thu, 20 Nov 2025 11:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Konkona Sen Sharma: कोंकणा सेन शर्मा जो कि एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर भी हैं, ने अपने डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंकणा सेन शर्मा ने न सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म 'डेथ इन द गंज' का निर्देशन किया। वह 'लस्ट स्टोरीज 2' की सह-निर्देशक रहीं। अब एक्ट्रेस-डायरेक्टर ने अपने अगले डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करने वाली हैं अभिनेत्री
अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कोंकणा सेन शर्मा ने एचटी से बताया 'यह एक कॉमेडी शो है, जिसे मैं अपने कॉलेज के दोस्त जयदीप सरकार के साथ लिख रही हूं और इसका निर्देशन कर रही हूं। मैं इसे लेकर थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन इसके साथ हमें मजा आने वाला है।'

कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @konkona
शो में अभिनय नहीं करेंगी कोंकणा
कई कलाकार अपने निर्देशन में बन रहे शो में काम करते हैं। ऐसे में कोंकणा सेन शर्मा से पूछा गया कि क्या वह अपने निर्देशन में बन रहे शो में काम करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं इसमें बतौर अभिनेत्री काम करूंगी। मेरे पास कई दूसरे अच्छे कलाकार हैं, इसलिए मैं चीजों को अपने लिए मुश्किल क्यों बनाऊं। मैंने देखा है कि कलाकार प्रोजेक्ट को खुद लिखते हैं और उसका निर्देशन करते हैं। हालांकि मेरे पास अभी वो काबिलियत नहीं है।'

'द फैमिली मैन' सीजन 3 की रिलीज से पहले स्टारकास्ट ने की पार्टी, श्रेया संग झूमे मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी

विज्ञापन

कोंकणा सेन शर्मा का काम
कोंकणा सेन शर्मा ने 'फिल्म पेज 3' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में वह साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल 'मेट्रो… इन दिनो' में नजर आईं। इसमें पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार थे। इसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें