फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ: क्या करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आएंगे पंजाबी सिंगर? दिया यह संकेत

Sun, 25 Oct 2026 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 'कॉफी विद करण सीजन 9' में आने का संकेत दिया है। 
  • दिलजीत ने कहा कि वे इस साल सिर्फ एक इंटरव्यू देंगे। उन्होंने फैंस को सरप्राइज देने का वादा किया है।
  • अगर दिलजीत इस सीजन में आते हैं तो यह दूसरा मौका होगा। इससे पहले 'कॉफी विद करण सीजन 6' में भी उन्हें देखा गया था।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर एक बार फिर अपने चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' को लेकर चर्चा में हैं। वे इस शो का नौवां सीजन लेकर आए हैं। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में ऐसा संकेत दिया है कि वे आगामी एपिसोड में इस टॉक शो में आ सकते हैं। दिलजीत ने कहा कि उन्होंने इस साल अपने इकलौते इंटरव्यू के लिए ऑफर मान लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दिया हिंट
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान यह अपडेट शेयर किया। साथ ही उन्होंने फैंस को सरप्राइज देने का वादा भी किया। दिलजीत ने यह बात ऐसे वक्त में कही है, जब करण जौहर के शो का नौवां सीजन इन दिनों चल रहा है। इस सीजन के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ अर्जुन कपूर सरप्राइज गेस्ट के रूप में आने वाले हैं।

दिलजीत बोले- 'मैं मान गया हूं'
इंटरव्यू ऑफर के बारे में बात करते हुए, दोसांझ ने कहा, 'मुझे एक इंटरव्यू का ऑफर मिला है। मैं वह कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि यह इस साल का उनका आखिरी शो है। मेरा मतलब है, इस टॉपिक पर, मुझे यह करना है। यह उनका आखिरी शो है, इसलिए मैं इसे करने के लिए मान गया'। उन्होंने आगे कहा, 'तो, आप लोगों को वह सरप्राइज मिलेगा। मैं इस साल सिर्फ एक इंटरव्यू करने वाला हूं। इस साल सिर्फ वही'। बता दें कि करण जौहर यह साफ कर चुके हैं कि यह उनके शो का आखिरी सीजन है। ऐसे में दिलजीत की टिप्पणी से समझा जा रहा है कि वे 'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी बार शो में आएंगे दिलजीत?
दिलजीत अगर नजर आते हैं तो यह दूसरा मौका होगा जब वे करण के शो में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इससे पहले 'कॉफी विद करण सीजन 6' में रैपर बादशाह के साथ दिलजीत दिखे थे। एपिसोड में, दिलजीत ने मजाकिया अंदाज में काइली जेनर पर अपने सोशल मीडिया क्रश के बारे में बात की थी। बता दें कि करण के इस शो के नौवें सीजन में सलमान खान पहले गेस्ट बनकर आए। फिर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को दूसरे एपिसोड में देखा गया। तीसरे एपिसोड में जान्हवी और वरुण आएंगे। देखना होगा कि दिलजीत की एंट्री कब होती है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें