फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन: शीशे से जड़ा लहंगा और दिलकश अदा, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री, जानिए क्या था मौका?

Sun, 25 Oct 2026 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कृति सेनन अपने खूबसूरत अंदाज और स्टाइलिश लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं।
  • हाल ही में वे शाही अंदाज में रैंप पर उतरीं और देखने वाले उन्हें देखते ही रह गए।
  • कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाती दिखीं। जानिए वे किस मौके पर रैंप पर उतरीं।
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में मशहूर डिजाइनर अभिनव मिश्रा के 'इनटू द वाइल्ड 2026' फैशन शो के लिए रैंप पर उतरीं और अपने खूबसूरत अंदाज से आग लगा दी। कृति इस शो के लिए शोस्टॉपर बनीं। अपने दिलकश और शाही अंदाज के लिए वे तारीफें लूट रही हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति की हिरनी सी चाल ने खींचा ध्यान
मिरर वर्क वाली लहंगा ड्रेस पहनकर कृति जब रैंप पर उतरीं तो उनकी हिरनी सी चाल ने लोगों का ध्यान खींच लिया। चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास से लबरेज होकर उन्होंने रैंप वॉक की। 

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
शोस्टॉपर बनीं कृति सेनन
रैंप पर कृति सेनन चर्चित फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। बता दें कि कृति ने अभिनव का 'इन टू द वाइल्ड 2026' सालाना काउचर प्रेजेंट किया। इसमें उनके सिग्नेचर मिरर वर्क और नेचर से प्रेरित मोटिफ्स को एक साथ लाया गया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी करके लुक कंपलीट किया।
विज्ञापन

कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनव मिश्रा ने कृति की तारीफ में क्या कहा?
अभिनव मिश्रा ने लिखा है, 'हमारी शोस्टॉपर म्यूज कृति सेनन एक शानदार ब्लैक लहंगा पहनकर 'इन टू द वाइल्ड' में आईं। इसमें हमारा सिग्नेचर मिरर वर्क, बारीक हाथ की कढ़ाई, मेटैलिक सजावट और घोड़े की नक्काशी दिखाई गई, यह सब दिल्ली में तारों भरी चांदनी रात में हुआ। कुटूर, कारीगरी और अचानक होने वाली चीजों की भावना का जश्न मनाने वाली एक शाम के लिए कृति का हमारे साथ होना बहुत खुशी की बात है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें