फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण 9: अनन्या पांडे ने किया अपने सभी एक्स को फोन? अनन्या बिड़ला में नहीं है अमीर परिवार की ये आदत

Sun, 15 Nov 2026 10:45 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • करण जौहर के शो में अनन्या पांडे, अनन्या बिरला और शनाया नजर आने वाली हैं।
  • सभी होस्ट के साथ मिलकर शो में खूब मस्ती करते हुए नजर आएंगे।
  • बता दें कि 'कॉफी विद करण' जियो हॉटस्टार पर आता है।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर अपने मजेदार खुलासों और बातचीत को लेकर चर्चा में है। शो के नए सीजन के लेटेस्ट प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


दरअसल, अनन्या शो के दौरान एक-एक करके आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन को फोन मिलाती दिखाई देती हैं। यह देखकर उनके साथ मौजूद बिजनेसवुमन अनन्या बिरला भी मजाक करने से खुद को रोक नहीं पातीं और कहती हैं कि उन्होंने अपने सारे एक्स को फोन कर लिया है। अब अनन्या के इन फोन कॉल्स के पीछे क्या कहानी है, यह जानना दिलचस्प होगा।
Trending Videos

अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
सरप्राइज एंट्री देंगी ये अभिनेत्री
करण जौहर के इस शो के आगामी एपिसोड में अनन्या पांडे और अनन्या बिरला साथ नजर आएंगी। दोनों के बीच मजेदार सवाल-जवाब, गेम्स और कई दिलचस्प खुलासे देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इस एपिसोड में शनाया कपूर भी सरप्राइज एंट्री करती दिखाई देंगी।

प्रोमो की शुरुआत में अनन्या पांडे कहती हैं कि उन्हें दुनिया की हर दूसरी अनन्या से नफरत है, बस अनन्या बिरला को छोड़कर। इसके बाद दोनों 'सिप इट इफ यू हैव डन इट' गेम खेलती हैं। इस दौरान अनन्या बिरला बताती हैं कि एक बार उन्होंने अपनी प्राइवेट डेट के लिए पूरा वेन्यू खाली करवा दिया था।

अनन्या पांडे - फोटो : एक्स
अनन्या पांडे  ने किए अपने एक्स को फोन?
हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान अनन्या पांडे के फोन कॉल्स खींचते हैं। वह आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन को फोन लगाती हैं। इस पर अनन्या बिरला चुटकी लेते हुए कहती हैं कि उन्होंने अपने सभी एक्स को कॉल कर लिया है। अब इन कॉल्स पर क्या प्रतिक्रिया रहती है और अनन्या की उनसे क्या बातचीत होती है, यह एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा।

इस बीच अनन्या की करीबी दोस्त शनाया कपूर भी शो में पहुंचती हैं। उन्हें एक ऐसा डायलॉग बोलने का चैलेंज दिया जाता है, जो बोर्डरूम और बेडरूम दोनों जगह फिट बैठे। इस दौरान अनन्या और शनाया रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधती भी नजर आती हैं।
विज्ञापन

अनन्या बिरला का लुक - फोटो : Instagram
अनन्या बिरला में नही है ये आदत
वहीं, अनन्या बिरला से जब पूछा जाता है कि उनके अंदर सबसे ज्यादा 'अन-बिरला' यानी उनके परिवार की छवि से अलग क्या है, तो वह बताती हैं कि वह अपने पास कभी पैसे नहीं रखतीं। उनका यह जवाब भी काफी दिलचस्प है।

सीजन 8 में भी अनन्या की लव लाइफ पर हुई थी चर्चा
अनन्या पांडे के ये फोन कॉल्स उनके पिछले सीजन की याद भी दिलाते हैं। 'कॉफी विद करण 8' में वह सारा अली खान के साथ पहुंची थीं। उस दौरान करण जौहर ने दोनों से कार्तिक आर्यन के साथ उनके पुराने रिश्तों को लेकर सवाल किए थे। करण ने सारा से यह भी पूछा था कि क्या ब्रेकअप के बाद एक्स के साथ दोस्त बने रहना आसान होता है।

वहीं, अनन्या से आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था। जब करण ने पूछा कि क्या वह आदित्य के फ्रेंड जोन में हैं, तो अनन्या ने जवाब दिया था, 'दोस्त नहीं, हम दोस्त हैं।' इस पर करण ने मजाक में कहा था, 'लव इज फ्रेंडशिप।' हालांकि, अनन्या ने जोर देकर कहा था कि वे दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। बता दें कि 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 का नया एपिसोड जियो हॉटस्टार के पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें