सार
Abhay Deol: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने अपने परिवार के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने उन्हें लाइमलाइट से दूर रखने का प्रयास किया। साथ ही अभय ने बताया कि उनके भाईयों ने उनसे दूरी बना ली थी। जानिए पूरी वजह।
'रांझणा' फेम अभिनेता अभय देओल ने अपने परिवार के सदस्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने हमेशा बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रखना चाहा। आखिर किन वजहों से परिवार ने लिया ये फैसला? क्यों अभिनेता के भाइयों ने बनाई उनसे दूरी। इन सभी बातों के बारे में जानेंगे आज की खबर में।
परिवार ने उन्हें लाइमलाइट से दूर रखा
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू मेंअपने परिवार और बचपन के दिनों की बात की। अभिनेता ने कहा कि वह संयुक्त परिवार में पले-बढ़ें, जहां वह अपनी दो बहनों और चार चचेरे भाइयों के साथ रहते थे। आगे उन्होंने कहा कि बचपन में उनके माता-पिता ने उन्हें लाइमलाइट से दूर रखा, क्योंकि वह चाहते थे वह अपने बचपन को सही तरीके से जिएं। साथ ही अभय ने बताया कि परिवार वालों ने उन्हें सामान्य परिवेश देने की कोशिश की।
यह खबर भी पढ़ें:
Vijay Deverakonda: 'किंगडम' की शूटिंग के लिए विजय देवरकोंडा श्रीलंका रवाना, फुरसत मिलते ही करेंगे शॉपिंग
क्यों उनके भाइयों ने बनाई दूरी?
अभय देओल ने अपने चचेरे भाइयों के साथ बचपन के पलों को याद करते हुए बताया कि उनके भाई उनसे प्यार तो करते थे, लेकिन थोड़ी दूरी भी बनाकर रखते थे। उन्होंने बताया कि वह सबसे छोटे थे, इसलिए बहुत शैतानी करते थे। इस कारण से उन्हें कोई अपने पास नहीं रखता था और उनसे दूरी बनाकर रखते थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Amaal Malik: डिप्रेशन के खुलासे के बाद अमाल मलिक के पिता ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
अभय देओल का वर्कफ्रंट
अभिनेता अभय देओल के बार में बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में कीं हैं। इनकी फिल्में कुछ इस प्रकार हैं ‘सोचा ना था’, ‘ओए लकी! लकी ओए!’, ‘देव डी’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘चक्रव्यूह’, जिसमें उन्होंने शानदार किरदार निभाया था। वह आखिरी कॉमेडी फिल्म ‘वेले’ में नजर आए थे।