असली हथियारों का उपयोग
निर्देशक जेपी दत्ता चाहते थे कि दर्शक जब फिल्म को देखें तो असली महसूस करें। इसलिए उन्होंने फिल्म में असली सेना के टैंक और विमानों का उपयोग किया था। शूटिंग के लिए भारतीय वायु सेना के असली हॉकर हंटर विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग में असली सेना के जवानों ने हिस्सा लिया था। इसमें गोला-बारूद जैसे असली उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था। यह फिल्म बीकानेर के रेगिस्तानों में असली जगहों पर शूट की गई थी, जो 1971 की लोंगेवाला की लड़ाई की असली जगहें थीं।
कमाल की थी स्टारकास्ट
'बॉर्डर' में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू, पूजा भट्ट, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलजार, शरबानी मुखर्जी और सपना बेदी जैसे कलाकार थे।
7 मिनट में बना था गाना
फिल्म का हिट गाना 'संदेशे आते हैं' महज 7 मिनट में बनकर तैयार हो गया था। जेपी दत्ता जावेद अख्तर के साथ मिलकर अनु मलिक के घर गए। जावेद अख्तर, अनु मलिक को बताते गए और गाने की पूरी धुन बन कर तैयार हो गई। यह एक कल्ट गाना बन गया। यह आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है।
फिल्म को मिले पुरस्कार
उस वक्त फिल्म में बेहतरीन गाने और देशभक्ति के संदेश के लिए तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे। फिल्म को 43वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 11 नॉमिनेशन मिले थे। सबसे अच्छे निर्देशक के लिए जेपी दत्ता को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। अक्षय खन्ना को बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। सबसे अच्छे संगीत के लिए जावेद अख्तर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
जेपी दत्ता ने इस फिल्म के लिए सबसे अच्छे निर्देशक का अपना पहला और एकमात्र फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।