फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लॉकअप 2’ को होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ने ली इतनी फीस; जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 10 Jul 2026 11:26 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan and Reteish Deshmukh: फराह खान और रितेश देशमुख फिलहाल शो ‘लॉकअप सीजन 2’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। जानिए इन स्टार्स ने शो की होस्टिंग के लिए कितनी फीस ली है। 

विज्ञापन
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन की शुरुआत से ही यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स और ड्रामेटिक ट्विस्ट के अलावा इस बार इसके नए होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी खूब चर्चा में हैं। दोनों को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो को होस्ट करने के लिए ये सितारे कितनी फीस ले रहे हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान ने चार्ज की इतनी फीस
सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ‘लॉक अप 2’ को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के करीब 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज कर रही हैं। हालांकि, इस रकम को लेकर अभी तक फराह खान या शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कई शो होस्ट कर चुकी हैं फराह खान
फराह खान इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में होस्ट और जज के रूप में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के कई एपिसोड्स भी होस्ट किए हैं, जिसकी तुलना अब ‘लॉक अप 2’ से की जा रही है। इसके अलावा वह ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश देशमुख की फीस
रितेश देशमुख की फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सियासत की रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें भी लगभग उतनी ही फीस मिल रही है जितनी उन्हें ‘बिग बॉस मराठी’ होस्ट करने के दौरान मिली थी। बताया जा रहा है कि वह हर एपिसोड के करीब 30 लाख से 40 लाख रुपये तक चार्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Rajesh Sharma: राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट; सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी; कहा- ‘पहले से थोड़ा बेहतर हैं’

हालांकि, रितेश का रियलिटी शो होस्ट करने का अनुभव फराह खान के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन ‘बिग बॉस मराठी’ में उनकी होस्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

लॉक अप में सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
‘लॉक अप 2’ के बारे में
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें