फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vishal Brahma: ड्रग्स केस में फंसा यह एक्टर, टाइगर-अनन्या के साथ कर चुका है काम; अरबाज खान पर भी लगाए थे आरोप

Wed, 01 Oct 2025 11:03 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Vishal Brahma: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता विशाल ब्रह्मा ड्रग्स मामले में फंसे हैं। जानिए आखिर कौन हैं एक्टर विशाल, जो अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ के साथ कर चुके हैं फिल्म।
विज्ञापन
विशाल ब्रह्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @vishalbrahma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशाल ब्रह्मा एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने कई चर्चित कलाकारों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें टाइगर श्रॉफ से लेकर अनन्या पांडे तक के नाम शामिल हैं। हाल ही में एक खबर आई कि एक्टर विशाल 40 करोड़ के ड्रग्स तस्करी मामले में फंस गए हैं। आइए जानते हैं विशाल ब्रह्मा की फिल्मों और उनके इस मामले के बारे में। 

किस केस में फंसे विशाल ब्रह्मा?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता विशाल ब्रह्मा को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने चेन्नई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि अभिनेता को 40 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ मंगलवार को उन्हें पकड़ा गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Dussehra: 'कांतारा चैप्टर 1' से लेकर 'इडली कढ़ाई' तक, दशहरा पर रिलीज हो रही फिल्में; मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज

विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ, विशाल ब्रह्मा और अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं विशाल ब्रह्मा?
विशाल ब्रह्मा मूल रूप से असम के रहने वाले हैं। उन्हें साल 2019 में रिलीज हुई करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में देखा गया था। इस फिल्म में विशाल ने सम्राट नाम के किरदार की भूमिका अदा की थी, जिसमें वो एक कॉलेज के छात्र के रूप में दिखे थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन

विशाल ब्रह्मा और अरबाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज खान पर लगा चुके हैं आरोप
विशाल ब्रम्हा ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2’ के अलावा ‘बिहू अटैक’ फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। विशाल ने अभिनेता-निर्माता अरबाज खान पर आरोप लगाए थे, जो 'बिहू अटैक' में शामिल थे। उन्होंने अरबाज पर उनकी फीस ना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि वह अपने खर्चे पर पूरे एक महीने तक सेट पर रहे और दो महीने तक प्रोडक्शन टीम से फीस को लेकर जवाब का इंतजार करते रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अरबाज खान पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया था, लेकिन उन्होंने उनके जरिए अपनी बात कही थी। बाद में मेकर्स की टीम ने इस मामले को सुलझा लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें