फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul: जब केएल राहुल ने अथिया की तारीफों के बांधे पुल, बताया- रिश्ते में आने से इन चीजों में हुआ सुधार

Tue, 22 Apr 2025 12:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KL Rahul on Athiya Shetty: केएल राहुल और अथिया शेट्टी मां-बाप बने हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का नाम रखा है। इससे पहले केएल राहुल ने अथिया की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अकसर अपने रिश्ते को छिपाकर रखते हैं लेकिन जब वह अपने रिश्ते के बारे में बात करते हैं तो वह लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए ताकत है, दिमागी सुकून है और दूर तक जाने वाला है। वह जब से दोस्त थे तब से लेकर मां-बाप बनने तक अपने रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। केएल राहुल ने इस बारे में बात की है।

विज्ञापन

केएल राहुल ने की अथिया की तारीफ
निखिल कामथ के साथ बातचीत में केएल राहुल ने अथिया शेट्टी की खूब तारीफ की। केएल राहुल ने बताया कि अथिया ने उनकी जिंदगी और उनके दिमाग को किस तरह से प्रभावित किया। उन्होंने कहा 'आपके पार्टनर की कोई जगह नहीं ले सकता है। ये जानकर अच्छा लगता है कि जब आप घर वापस जा रहें हों तो कोई ऐसा व्यक्ति है जो आपको प्यार करता है। आपकी परवाह करता है, चाहे अपका प्रदर्शन कैसा भी हो या बाहर के लोग क्या कह रहे हों। वह मेरी सबसे अच्छी जगह है, वह मेरी बहुत कुछ है। वह मेरे जहन पर छाई रहती है। मेरे ख्याल से रिश्ता आपको केंद्रित रहने में मदद करता है।'
Tiger Shroff: 10 घंटे शूटिंग करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया 180 किलो वजन, कही हैरान करने वाली बात

अथिया और राहुल ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, बताया क्या रखा है बिटिया का नामौ - फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया के आने के बाद बेहतर हुआ प्रदर्शन
केलएल राहुल ने माना कि जब से वह अथिया के साथ हैं, तब से उनके अंदर कई बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा 'अथिया को डेट करने से पहले मैंने खेल खेला। मैं लंबे वक्त तक सिंगल रहा। इस वक्त की तुलना में पहले मेरा दिमाग बहुत डगमगाया।' केएल राहुल ने बताया कि उनकी जिंदगी में अथिया के आने के बाद उनकी जिंदगी में ठहराव आया। इसके बाद उनका प्रदर्शन काफी अच्छा हुआ।
Kashmir Issue: 'ग्राउंड जीरो' ही नहीं ये फिल्में भी दिखाती हैं कश्मीर का संघर्ष, दर्शकों ने की तारीफ
विज्ञापन

केएल राहुल और अथिया ने रखा बच्ची का नाम
हाल ही में केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी मां-बाप बने। उन्होंने एक बच्ची का स्वागत किया। इसके जन्म के कुछ दिन बाद इसके नाम का एलान किया गया। राहुल के जन्मदिन के मौके पर बच्ची के नाम का एलान किया। अपने परिवार के साथ उन्होंने लिखा 'हमारी बच्ची, हमारी सबकुछ 'इवारा' भगवान का उपहार।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें