टीवी पर जून में आएगा रोहित का शो
रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शक इस शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को खतरों का आमना सामना करते देखेंगे। यही नहीं, रोहित का यह शो कलर्स के रियलिटी शो टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप पोजीशन पर रहता है। इस बार इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इस शो से जुड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अनुभव साझा करते रहते हैं।
Satyaprem Ki Katha: एक गाने पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपये, कार्तिक के कहने पर लगाई मोटी रकम
शालीन के शो ‘बेकाबू’ को कर सकता है रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-13' 17 जून से टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को दर्शक रात नौ बजे से देख सकेंगे। हालांकि, पहले यह खबर आ रही थी कि यह शो जुलाई से टीवी पर आएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Karishma Tanna: स्कूप के न्यूड सीन में दिखेगी करिश्मा की असली अदाकारी, 22 साल की अभिनय यात्रा की पूरी कुंडली
खतरों के खिलाड़ी को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा
खबर यह भी आ रही है कि इस शो के आने से शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले शो 'बेकाबू' को रिप्लेस किया जाएगा। शालीन भनोट के इस शो ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगर एकता कपूर के इस शो की टीआरपी अच्छी रही तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा। अब इस बात की पुष्टि मेकर्स ही कर सकते हैं।