दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी यह फिल्म
फिल्म के पहले ही रिलीज हो चुके प्रमोशनल कंटेंट ने काफी उम्मीदें जगा दी हैं। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म की रिलीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के बारे में विशेष जानकारी साझा की। निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस पर प्रशांत ने कहा, ‘वीएफएक्स का काम चल रहा है। उन्होंने वादा किया था कि इसे जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि आउटपुट की जांच करने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी।’
Amar Singh Chamkila: विवादों के बीच इम्तियाज अली का बड़ा फैसला, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'
जुलाई के महीने में हो सकती है रिलीज
आगे निर्देशक से पूछा गया कि इस प्रोजेक्ट की योजना बनाई गई थी, तो क्या आपने इतने बड़े पैमाने पर सोचा था? इसपर प्रशांत ने उत्तर देते हुए कहा, ‘हमने एक अच्छी मजेदार मनोरंजक सुपरहीरो फिल्म बनानी शुरू की। धीरे-धीरे, हमें मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर और फिल्म के लिए बनाए गए मार्केट के आधार पर इसका पैमाना बढ़ाया है। हमने टीजर और ट्रेलर को एक ही बार में बनाया है, तो अब देखते हैं कि आगे दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।’
Anil kapoor: कभी दोस्तों की मदद के लिए फिल्में किया करते थे अनिल कपूर, बोले- अब कुछ नया करने की है कोशिश
इस वजह से हनुमान फिल्म को बनाया पैन इंडिया फिल्म
प्रशांत ने आगे पूछा गया कि क्या आपने शुरू में इसे इतनी सारी भाषाओं में रिलीज करने की योजना बनाई थी? इसपर उन्होंने कहा, ‘पहले हमने केवल तेलुगु में रिलीज करने के बारे में सोचा था। शीर्षक की घोषणा के बाद हिंदी से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। तेजा का पहला लुक जारी होने के बाद तमिल, कन्नड़ और मलयालम से प्रतिक्रिया मिली थी। इसलिए इसे पैन इंडिया फिल्म बनाया गया है।’