फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian:'रात में सोने के लिए रोती थी', सिंगल पेरेंट बन अपने संघर्षों को याद कर भावुक हुईं किम कार्दशियन

Sun, 21 May 2023 12:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, अभिनेत्री ने सिंगल पेरेंट होने के संघर्ष के बारे में बात की और बताया कि बच्चे का पालन पोषण करना कितना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
किम कार्दशियन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किम कार्दशियन एक अमेरिकी टेलीविजन स्टार हैं और सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों में से एक हैं। किम कार्दशियन सबसे अधिक फीस लिए जाने वाली रियलिटी टीवी स्टार हैं। किम अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने सिंगल पेरेंट होने के संघर्ष के बारे में बात की और बताया कि बच्चे का पालन पोषण करना कितना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

किम ने बच्चों के पालन पोषण को लेकर साझा किया अनुभव
किम कार्दशियन हाल ही में, एक पॉडकास्ट शो का हिस्सा बनी, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताया। अभिनेत्री अपने पूर्व पति कान्ये वेस्ट से तलाक लेने के बाद सिंगल मदर होने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट पिछले साल अलग हो गए थे और इसके बाद किम अकेले ही अपने बच्चों की देखरेख कर रही हैं।

Golmaal 5: पर्दे पर लौट रहा गोलमाल 5 का धमाल! जल्द शुरू होने वाली है शूटिंग, श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा हिंट

किम ने बताया सिंगल मदर होना है मुश्किल
अभिनेत्री ने बच्चों की परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा,बच्चों को सभी की जरूरत होती है, चाहे आपको किसी के बालों की देखभाल करनी हो या दूसरे के लिए जूते पहनने हो। मेरा आधा दिन उनके पीछे इधर-उधर भागने और बच्चों के काम में उनकी मदद करने में निकल जाता है। मेरा दिन बच्चों के साथ पागलपन में बदल जाता है। किम ने यह भी कहा, 'यह सबसे चुनौतीपूर्ण चीज रही है।' 

Anuradha Paudwal: अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत सिंह के रीमेक सॉन्ग पर दिए अपने बयान पर पेश की सफाई, कही यह बड़ी बात

विज्ञापन

बच्चों के साथ किया संघर्ष
किम ने यह भी बताया कि अकेले बच्चों की परवरिश करना बेहद मुश्किल रहा है। अभिनेत्री ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मैंने कई ऐसी रातें भी गुजारी है, जब मैं सोने के लिए रोती थी। मेरे बच्चों के बीच में लड़ाई भी होती है प्यार भी होता है। हालांकि, जब वह लड़ते हैं, तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है और उन्हें खुद ही एक-दूसरे का ध्यान रखना है। किम ने यह भी बताया कि बच्चों की देखभाल करना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें