फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीकू शारदा का बड़ा खुलासा, कपिल शर्मा शो में स्क्रिप्टिंग को लेकर बोले कॉमेडियन; कहा- ‘सच कहूं तो करीब…’

Wed, 15 Jul 2026 11:23 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiku Sharda: कॉमेडियन कीकू शारदा ने हाल ही में कपिल शर्मा शो को लेकर बड़े खुलासे किए। साथ ही उन्होंने शो में स्क्रिप्टिंग को लेकर भी खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन कीकू शारदा पिछले 10 साल से कपिल शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शो के क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि शो में कितना हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है और कितना हिस्सा मौके पर बनाया जाता है। 

हमें असली रिएक्शन चाहिए होते हैं

विज्ञापन

प्रखर गुप्ता से बातचीत में कीकू ने कहा कि वे जानबूझकर गेस्ट्स से जोक्स और पंचलाइन छुपाते हैं, ताकि उनका रिएक्शन नैचुरल रहे।

उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो हमें असली रिएक्शन चाहिए होते हैं। हम नहीं चाहते कि गेस्ट्स को पहले से जोक्स, पंचलाइन या कैरेक्टर्स के बारे में पता हो। हम चाहते हैं कि वे पहली बार स्टेज पर इन्हें देखें, क्योंकि तभी सबसे असली रिएक्शन मिलता है। इसलिए अब सब लोग बस फ्लो के साथ चलते हैं।’ 

कीकू शारदा - फोटो : एक्स

70% स्क्रिप्ट, 30% इंप्रोवाइजेशन 
कीकू ने बताया कि शो में स्क्रिप्ट तो होती है, लेकिन उसे कितना फॉलो करना है और कितना इम्प्रोवाइज करना है, ये शूटिंग के दौरान तय होता है।

उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर स्क्रिप्ट होती है और हम उसे एक लिमिट तक फॉलो भी करते हैं। कई बार इसे पूरी तरह फॉलो करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कभी-कभी कोई सेलिब्रिटी बातचीत को एकदम अलग दिशा में ले जाता है। कभी-कभी उसी वक्त नया आइडिया आ जाता है और हम इम्प्रोवाइज कर लेते हैं। सच कहूं तो करीब 70% स्क्रिप्ट होती है और 30% पूरी तरह मौके पर होता है।’

ये भी पढ़ें- Aamir Khan on Love Jihad: लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारा परिवार सबको अपनाने वाला है’

विज्ञापन

कीकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियाज गॉट लेटेंट में आए थे नजर 
बता दें कि हाल ही में कीकू शारदा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पहुंचे थे, जहां उनके साथ चंदन प्रभाकर भी मौजूद रहे। इस एपिसोड को फैंस ने काफी पसंद किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें