कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा। इन दोनों की कमेस्ट्री लोगों को ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन दोनों ही पसंद आती है। दोनों की जोड़ी फिल्म 'शेरशाह' में दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। तभी से फैंस इन दोनों को ऑनस्क्रीन एक साथ फिर से देखने के लिए बेताब हैं। दरअसल, कियारा आडवाणी 2021 में 'इंडियन आइडल 12' में नजर आईं थी। उनके साथ उस समय सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे। दोनों अपनी फिल्म 'शेरशाह' का प्रमोशन करने के लिए सिंगिंग शो पर गए थे। इस समय कियारा ने गाना गाया था, और कुछ ऐसा हुआ कि, जिसे आज तक कियारा भी नहीं भूला पाई हैं।
जब कियारा ने गाया था गाना
दरअसल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 2021 में 'इंडियन आइडल 12' में अपनी फिल्म 'शेरशाह' का प्रमोशन करने गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी फिल्म के दौरान कियारा और सिद्धार्थ को एक-दूजे से प्यार हुआ था। फरवरी 2023 में दोनों ने शादी कर ली थी। कियारा आडवाणी ने आखिरकार 'इंडियन आइडल 12' के फिनाले के दौरान गाने के बाद ट्रोल होने के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में कियारा ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे किए, इस बात जश्न भी उन्होंने जमकर मनाया। उस इवेंट के दौरान, कियारा से कथित तौर पर 'इंडियन आइडल 12' में गाने के लिए ट्रोल होने के बारे में पूछा गया, तो कियारा ने घटना को याद करते हुए स्वीकार किया कि यह ''बहुत बुर' था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा ने कहा, "दोस्तों, मैं इंडियन आइडल फिनाले में गई थी... हां, यह इतना बुरा था कि मैं कभी नहीं जाऊंगी।" जब एक प्रशंसक ने बीच में टोकते हुए कहा, "नहीं, यह बुरा नहीं था, यह सुंदर था", कियारा ने कहा कि वे उसकी प्रशंसा सिर्फ इसलिए कर रहे थे क्योंकि वे उससे प्यार करते हैं।'' इसके बाद, कियारा ने यह भी बताया कि कैसे उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनके गायन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था, "धन्यवाद, आप सभी असली प्रशंसक हैं क्योंकि गाने के बाद सिद्धार्थ ने मुझसे कहा है, 'तुम में हिम्मत है। ग्रैंड फिनाले में तुमने कोशिश की, यहा काफी है।'' इसके बाद कियारा ने कहा, ''मैंने कहा, मुझे पता नहीं कि अचानक मेरा सुर ऑफ हो जाएगा।''
कियारा और सिद्धार्थ की फिल्में
कियारा आडवाणी जल्द ही फरहान अख्तर निर्देशित फिल्म 'डॉन 3' में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा इस फिल्म में एक्शन करती भी नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में कियारा के अपोजिट रणवीर सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा कियारा के पास पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' भी है। सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में नजर आए थे।