फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: सलमान खान और आमिर में क्या है अंतर? परेश रावल ने बताया दोनों सितारों के काम करने का अंदाज

Sun, 13 Jul 2025 11:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan and Aamir Khan: अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और आमिर के काम करने का तरीका बताया। साथ ही दोनों के वर्किंग स्टाइल में अंतर का भी खुलासा किया है। जानिए
विज्ञापन
आमिर खान-परेश रावल-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेश रावल की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में होती है। कई दशक से सिनेमा की दुनिया में सक्रिय परेश रावल ने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है। इनमें खान एक्टर्स भी शामिल हैं। हाल ही में परेश रावल से सलमान खान और आमिर खान के काम करने के तरीके में अंतर के बारे में पूछा गया। इसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन

सलमान खान पर्दे पर जादू हैं
परेश रावल ने आमिर और सलमान दोनों सितारों की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही बताया कि दोनों का काम करने का स्टाइल एकदम अलग है। बॉलीवुड बबल के साथ हालिया इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने सलमान खान के बारे में कहा कि वे सहजता से किरदार में ढल जाते हैं और किरदार में ढलने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। उन्होंने कहा, 'सलमान किसी भी सीन को गहराई से समझते हैं। वह बेहद आकर्षक इंसान हैं। पर्दे पर तो वह जादू हैं। जब वह सेट पर आते हैं, तो उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। वह बस किरदार के साथ ढल जाते हैं'।

Jasmin Bhasin: जैस्मीन भसीन ने शेयर की जन्मदिन की अनदेखी तस्वीरें, पार्टी का हिस्सा बने एली गोनी और रफ्तार

आमिर खान को किरदार में ढलने में वक्त लगता है
परेश रावल ने आमिर खान को लेकर कहा कि वे किरदार को गहराई से समझते हैं और इसलिए उन्हें वक्त लगता है। एक्टर ने कहा कि आमिर खान अपने किरदारों पर खूब मेहनत करते हैं और उन्हें गहराई से समझने के लिए काफी समय लगाते हैं, जबकि सलमान खान हवा के झोंके की तरह हैं। परेश रावल ने आगे कहा, 'आमिर को हर चीज को गहराई से समझनी होती है। इसलिए आमिर साहब थोड़ा टाइम लेते हैं। वहीं सलमान हवा का झोंका है, कब आया, उड़ा के ले गया, पता भी नहीं चलता'।
विज्ञापन

परेश रावल का वर्क फ्रंट
परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय' में देखा जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा परेश रावल फिल्म 'हेरा फेरी 3' में भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल फिर बाबूराव के रूप में दर्शकों को गुदगुदाएंगे। प्रियदर्शन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें