फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च में बोले सुनील शेट्टी, ‘कुछ लोग कश्मीर की तरक्की नहीं चाहते’

Tue, 29 Apr 2025 04:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Veer Trailer Launch: अभिनेता सुनील शेट्टी पहलगाम हमले के बाद काफी गुस्से में हैं। वो लोगों से कश्मीर को समर्थन करने की और वहां जाने की अपील कर रहे हैं। इस बीच केसरी वीर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी सुनील शेट्टी ने कश्मीर को लेकर बात की है। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद बॉलीवुड सितारे इस मामले को लेकर काफी मुखर हैं और जम्मू-कश्मीर के समर्थन में उतरे हैं। अतुल कुलकर्णी से लेकर सुनील शेट्टी तक लोगों से कश्मीर जाने की अपील कर रहे हैं। अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक बार फिर पहलगाम हमले और कश्मीर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कश्मीर की तरक्की नहीं चाहते हैं।

‘हम तब तक चुप बैठते हैं, जब तक हमें उकसाया नहीं जाता’

विज्ञापन

अपनी आगामी फिल्म ‘केसरी वीर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी ने पहलगाम हमले के बारे में बात की और जम्मू-कश्मीर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान सनातन धर्म के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, “हम चुप तब तक बैठते हैं, जब तक हमें उकसाया नहीं जाता है। जैसा कि हाल में भी हो रहा है। कश्मीर में कमाल का काम हुआ है। 370 के हटने के बाद वहां तरक्की हो रही है। मगर कुछ लोग चाहते हैं कि कश्मीर आगे न बढ़े, वहां तरक्की न हो। ये फिल्म भी यही संदेश देती है कि हमें एकजुट रहना चाहिए।” इस दौरान सुनील शेट्टी ने भारत माता की जय का नारा भी लगाया।
 



 

 

यह खबर भी पढ़ें: Kesari Veer Trailer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का दमदार ट्रेलर, योद्धा बन कर लड़े सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली

विज्ञापन


मेरे लिए देश से बढ़कर कुछ भी नहीं, राघवन का किरदा मेरी नजरों में विलेन नहीं है’
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी विलेन की भूमिकाओं के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने उस बहस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें पहलगाम हमले के बाद कुछ लोग ‘मै हूं ना’ फिल्म में सुनील शेट्टी के राघवन के किरदार को विलेन नहीं मानते हैं। जो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने वाले प्रोजेक्ट मिलाप को रोकना चाहता है। इस पर बोलते हुए एक्टर ने कहा, “भारत और पाकिस्तान का कभी मिलन हो ही नहीं सकता। मेरे लिए देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है।जब देश की बात आती है तो मैं एक अलग इंसान बन जाता हूं।
 




‘मैं हूं ना’ की स्क्रिप्ट के मुताबिक राघवन का किरदार निगेटिव था। मैंने जब स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे हां बोलने में दो मिनट लगे। मैंने सोचा कि राघवन कैसे गलत हो सकता है। पाकिस्तान हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है। उन्होंने मेरे बच्चे को मारा है और मैं बस यह चाहता हूं कि वो उसकी बॉडी दे दें। अब ऐसा न करने पर दुश्मनी डबल हो ही जाएगी। दुश्मन से बदला लेना तो गलत नहीं है, तो मैं किस हिसाब से निगेटिव था।"

यह खबर भी पढ़ें: "अगली छुट्टी जो हो वो कश्मीर में ही हो", सुनील शेट्टी ने की लोगों ..

16 मई को रिलीज होगी ‘केसरी वीर’
प्रिंस धीमन द्वारा निर्देशित ‘केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ’ 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, आकांक्षा शर्मा और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म इसी साल 14 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन आगे बढ़ गई। ‘केसरी वीर’ की कहानी उन गुमनाम योद्धाओं की है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की बहादुरी से रक्षा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें