फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Veer Box Office: तीन धुरंधर, ऐतिहासिक विषय, फिर भी नहीं चला 'केसरी वीर' का जादू, दूसरे ही दिन निकला दम

Sat, 24 May 2025 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Veer Day 2 Box Office Collection: फिल्म 'केसरी वीर' सिनेमाघरों में लगी हुई है। अच्छे-खासे बजट में बनी ऐतिहासिक विषय वाली यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई है। जानते हैं आज दूसरे दिन इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई का महीना है। गर्मियों की छुट्टियों वाला। लोग मनोरंजन की तलाश में परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करते हैं। इस महीने फिल्में भी खूब रिलीज हो रही हैं। कल शुक्रवार को दो बॉलीवुड फिल्मों ने दस्तक दी। 'भूल चूक माफ' और 'केसरी वीर'। ऐतिहासिक विषय पर बनी 'केसरी वीर' दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। इसकी कमाई के आंकड़े कुछ यही कह रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बहुत ही खराब रही शुरुआत
सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली, विवक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा अभिनीत फिल्म 'केसरी वीर' कल शुक्रवार 23 मई को रिलीज हुई। मगर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत ही काफी सुस्त रही। कल ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ 25 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई और भी गिर गई है।

फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बॉक्स ऑफिस पर डूबी लुटिया
खबर लिखने जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन इस फिल्म ने सिर्फ 20 लाख रुपये का ही कारोबार किया है। फिल्म की दो दिनों की टोटल कमाई 45 लाख रुपये पर ही आकर अटक गई। फिल्म का बजट करीब 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से यह बहुत ही खराब प्रदर्शन है। 

Kesari Veer Review: सूरज पंचोली की कमबैक फिल्म पर ‘छावा’ का साया, पढ़िए क्यों नहीं पनप पाई गाथा ‘केसरी वीर’ की

फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमजोर कड़ी साबित हुई कहानी 
प्रिंस धीमान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं की कहानी पर बनी है। मगर कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई। 'केसरी वीर' को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। 
विज्ञापन

फिल्म 'केसरी वीर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'भूल चूक माफ' से मिली टक्कर
इसी के साथ रिलीज हुई राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' इसे टक्कर दे रही है। इसके अलावा पहले से लगी 'रेड 2' और 'मिशन इम्पॉसिबल 8' भी अच्छा कारोबार कर रही हैं। ऐसे में 'केसरी वीर' को ठंडी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का दो दिनों का जो हाल है, उसे देखकर लग रहा है कि पहले ही सप्ताह यह टिकट खिड़की से आउट हो जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें