यूरोपियन फिल्म मार्केट में दिखाई गई 'चरक'
'चरक' फिल्म यूरोपियन फिल्म मार्केट में इसी साल की शुरूआत में दिखाई गई थी। 'चरक' फिल्म की कहानी आस्था और कर्मकांड की प्रथाओं के बीच के संबंध को दिखाती है। फिल्म की कहानी खास तौर से बंगाल के कुछ हिस्सों में मनाए जाने वाले चरक पूजा पर आधारित है।
Tahira Kashyap: दोबारा कैंसर का पता चलने के बाद बॉलीवुड सितारे बढ़ा रहे ताहिरा का हौसला, जानिए किसने क्या कहा?
फिल्म के बारे में सुदीप्तो सेन ने क्या कहा?
वराइटी ने सुदीप्तो सेन के हवाले से लिखा है "चरक एक फिल्म से बढ़कर है। यह धार्मिक वजहों से लोगों की तरफ से की जाने वाली चीजों की परीक्षा है। इस कहानी के जरिए हमने यह बताने की कोशिश की है कि हमें उन परेशान करने वाले रीति-रिवाजों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिन्हें बिना किसी सवाल के लोग मान लेते हैं। मेरा मकसद उन रीति-रिवाजों पर प्रकाश डालना था, जो समाज के कुछ हिस्सों में अभी भी मौजूद हैं और अक्सर भक्ति की आड़ में छिपी रहती हैं।"
'चरक' हॉरर फिल्म है। फिल्म में बच्चों के अपहरण के बारे में, दोस्ती, बचपन और माता-पिता के प्यार के बारे में कहानी है।
Kunal Kamra Row: कुणाल कमरा को मिली बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने बढ़ाई कॉमेडियन की अंतरिम अग्रिम जमानत की अवधि
सिपिंग टी सिनेमाज के आने वाले प्रोजेक्ट
'सिपिंग टी सिनेमाज' की आगामी फिल्मों में 2001 की क्लासिक फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल, 'बसेरा', प्रसिद्ध कर्नाटक गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक 'द एटथ नोट' और भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर केंद्रित 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' शामिल हैं।