फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान की याचिका पर केरल हाईकोर्ट सख्त, गाड़ी जब्ती मामले में कस्टम विभाग से मांगा जवाब

Fri, 26 Sep 2025 08:05 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerela HC on Dulqeer Salmaan Petition: अभिनेता दुलकर सलमान की लग्जरी गाड़ी जब्त करने के मामले में केरल हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग से जवाब देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
दुलकर सलमान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता दुलकर सलमान अब अदालत की दहलीज पर पहुंचे हैं। मामला उनकी लग्ज़री कार से जुड़ा है, जिसे हाल ही में कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया था। दुलकर ने इस कार्रवाई को जल्दबाजी और मनमानी बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद कोर्ट ने कस्टम विभाग से मामले पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दुलकर सलमान के पास मौजूद 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को कस्टम अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। विभाग का दावा है कि यह गाड़ी उन विदेशी गाड़ियों की श्रेणी में आती है जिन्हें गैरकानूनी तरीके से भारत लाया गया। जांच के मुताबिक, कई महंगी कारें भूटान से फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए देश में दाखिल की गई थीं। इसी कड़ी में दुलकर की गाड़ी पर भी सवाल उठे।

दुलकर सलमान की दलील
अभिनेता का कहना है कि उन्होंने यह गाड़ी पूरी तरह कानूनी तरीके से खरीदी है। उनकी ओर से अदालत में दायर याचिका में बताया गया कि यह वाहन मूल रूप से इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस (ICRC) द्वारा भारत लाया गया था और दिल्ली स्थित उसके क्षेत्रीय दफ़्तर के नाम पर क्लीयर हुआ था। दुलकर ने आगे कहा कि गाड़ी की सभी एंट्री और पंजीकरण कागज़ात वैध थे, इसलिए उन्हें शक करने की कोई वजह नहीं थी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Thamma Trailer Reaction: ‘लप्पू सा आलोक..’, यूजर्स को भाया थामा का ट्रेलर; भेड़िया का नया लुक देख हुए उत्साहित

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि कस्टम अधिकारियों ने उनके द्वारा दिए गए दस्तावेज़ों की जांच तक नहीं की और बिना ठोस कारण के गाड़ी ज़ब्त कर ली। दुलकर ने कहा कि लंबे समय तक गाड़ी यूं ही पड़ी रहेगी तो वह पूरी तरह बेकार हो जाएगी। उन्होंने अदालत से मांग की कि गाड़ी उन्हें वापिस सौंप दी जाए ताकि उसका रखरखाव किया जा सके।

हाईकोर्ट की प्रतिक्रिया
केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश जियाद रहमान ए.ए. ने मामले की सुनवाई करते हुए कस्टम विभाग को नोटिस भेजा है। अदालत ने विभाग से कहा है कि 30 सितंबर तक पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक कस्टम अधिकारियों की तरफ़ से आधिकारिक जवाब नहीं आता, गाड़ी की रिहाई पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सकता।

‘ऑपरेशन नुमखोर’ की पड़ताल
इस मामले की जड़ें हाल ही में शुरू की गई कस्टम विभाग की ‘ऑपरेशन नुमखोर’ कार्रवाई से जुड़ी हैं। इस अभियान के दौरान विभाग ने केरल के लगभग 30 ठिकानों पर छापे मारे थे। इनमें कई बड़े अभिनेताओं के घर भी शामिल थे। शुरुआती जांच में 36 लग्ज़री कारों का पता चला जो कथित रूप से अवैध तरीके से देश में लाई गई थीं। इसी ऑपरेशन में यह भी सामने आया कि कुछ गाड़ियों का इस्तेमाल सोना और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए भी किया गया। विभाग का मानना है कि इस तरह का नेटवर्क देश की आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

सितारों पर बढ़ती नजरें
छापेमारी की लपटों में दुलकर सलमान के अलावा अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन और अमित चक्कलक्कल का नाम भी आया है। हालांकि, इन मामलों की जांच अभी शुरुआती चरण में है और कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें