फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कीर्ति सुरेश को देखते ही अचानक क्यों दौड़े फैंस? हैरान कर देगा अभिनेत्री का रिएक्शन; देखें

Fri, 27 Jun 2025 03:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Keerthy Suresh Reaction: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को देखते ही फैंस तेजी से दौड़ पड़ते हैं। 

विज्ञापन
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उन्हें देखते ही दौड़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे देख आप हैरान हो सकते हैं। आइए देखें वायरल वीडियो। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वडियो सामने आया है, जिसमें साउथ की चर्चित अभिनेत्री कीर्ति सुरेश एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसी ही एक्ट्रेस को उनके प्रशंसक देखते हैं, तो उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए तेजी से दौड़ पड़ते हैं। इसमें एक फैंस पीले शर्ट में पीछे से भागता हुआ आता है, जिसे देखते ही अभिनेत्री ने उसके साथ सेल्फी लिया। हालांकि, तस्वीरें क्लिक करने के दौरान कीर्ति सुरेश उस इंसान को सही से फोटो खींचने के बारे में बताती हैं। फिर अंतत: उन्होंने खुद अपने हाथों में मोबाइल पकड़कर उस आदमी के साथे सेल्फी ली। अभिनेत्री का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। 
 


नेटिजंस ने दिए रिएक्शंस
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा कि सुंदर दिख रही हैं। वहीं एक यूजर ने बोला कि वाह फैंस लोगों का इतना सम्मान करती हैं एक्ट्रेस। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा कि वो बहुत सिंपल अभिनेत्री हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Tanner Martin: 'आप यह देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं', सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टैनर मार्टिन का अंतिम वीडियो


एक नजर कीर्ति सुरेश के करियर पर
कीर्ति सुरेश ने कई बेहतरीन साउथ फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने ‘रिंग मास्टर’, ‘नेनु शैलजा’, ‘रजनीमुरुगन’ और ‘रेमो’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। साउथ फिल्मों के अलावा कीर्ति ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में बुज्जी रोबोट को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा कीर्ति ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कलीस ने किया है। यह एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में कीर्ति के अलावा वरुण धवन, वामिका गब्बी , जारा ज्याना और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें