‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का खेल जारी है। इसके हालिया एपिसोड में दिल्ली के 19 वर्षीय प्रतियोगी सानिध्य गुप्ता भी करोड़पति बनने का सपना लेकर शो में आए थें, लेकिन वह महज दस हजार रुपये ही जीत पाए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमिताभ बच्चन द्वारा मोनालिसा पर एक सवाल पूछे जाने पर उन्होंने लाइफ लाइन ले ली और फिर जो हुआ उसके बारे में सानिध्य ने सोचा ही नहीं था। आइए जानते हैं शो के दौरान ऐसा क्या हुआ कि इतनी कम धनराशि पर ही उन्हें शो से विदा लेना पड़ा।
दस हजार के सवाल पर अटके
दरअसल, इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने प्रतियोगी सानिध्य गुप्ता के सामने 10,000 रुपये के लिए इतिहास से जुड़ा एक सवाल रखा। सवाल था कि ‘लियोनार्डो डी विंची ने मोनालिसा को किस सतह पर चित्रित किया? विकल्प के रूप में लकड़ी, कागज, कैनवास और कांस्य मिला।" इस सवाल का उत्तर ना मालूम होने पर प्रतियोगी सानिध्य ने लाइफलाइन लेने का अनुरोध किया और फिर दर्शकों से मतदान कराया।
Dhruvi Patel: ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, बॉलीवुड अभिनेत्री बनने का है ख्वाब
लाइफलाइन के चक्कर में भटके
रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइफ लाइन का उपयोग करने के बाद उन्होंने तीसरा विकल्प ‘कैनवास’ को चुना। इस विकल्प के लिए मतदान दर 66 प्रतिशत थी। हालांकि, सानिध्य को झटका तब लगा जब ‘केबीसी 16’ के होस्ट अमिताभ ने फिर कहा, ‘सर उत्तर गलत हो गया है। सही उत्तर है लकड़ी। मोनालिसा को 16वीं शताब्दी के शुरू में लकड़ी पर चित्रित किया गया था।
बिग बी ने जताई सहानुभूति
अमिताभ बच्चन ने सानिध्य के साथ सहानुभूति दिखाई और कहा, ‘गड़बड़ हो गई आपके खेल में। ठीक है, सज्जन। आपने 10,000 रुपये जीते थे। आपको केवल 10,000 रुपये दिए जाएंगे। मुझे दुख है और मैंने सोचा था कि आप बहुत ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे, लेकिन कोई बात नहीं। आपके सामने पूरी जिंदगी बाकी है। मुझे उम्मीद है कि तुम जहाँ भी जाना चाहो, एक दिन हम फिर से खेल में मिलेंगे।’
Akshay Kumar: हाउसफुल 5 की शूटिंग के बीच फैंस से मिले अक्षय कुमार, लंदन में चल रहा है शूट