फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: बिग बी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रतिभागी से किया ये वादा, सलमान खान तक पहुंचाएंगे संदेश

Wed, 04 Dec 2024 02:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अमिताभ बच्चन ने एक प्रतिभागी से वादा किया है कि वह सलमान खान से जुड़ी उनकी इच्छा पूरी करेंगे। 
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ देश के पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। यह खास इसलिए भी है कि इसे होस्ट अमिताभ बच्चन करते हैं। शो अपने दिलचस्प सवालों से ना सिर्फ लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि उन्हें शिक्षित भी करता है। शो के हर एपिसोड में इसके प्रतिभागी अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव और किस्से साझा करते हैं। कुछ किस्से बहुत अच्छे और दिलचस्प होत हैं, कुछ प्रेरक और कुछ दुखद। शो के हालिया एपिसोड में बिग बी ने एक प्रतियोगी ने सलमान खान से जुड़ा एक वादा किया है। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी से किया वादा
शो के हालिया एपिसोड के एक प्रोमो में अभिनेता एक प्रतियोगी से वादा करते हुए नजर आते हैं कि वह सलमान खान से जुड़ी उसकी इच्छा पूरी करेंगे। सामने आए प्रोमो में एक प्रतियोगी अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करती है। प्रतिभागी ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उसे केवल दो अभिनेता पसंद हैं और बिग बी से को बताया कि वह पहले अभिनेता हैं जिन्हें वह पसंद करती है।
The Girlfriend: 'पुष्पा 2' के साथ दिखाया जाएगा 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर, मिलेगा विजय देवरकोंडा से जुड़ा यह तोहफा
विज्ञापन


बिग बी ने क्या किया वाद?
आगे बातचीत में बिग बी ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि आसान सवाल पूछने के लिए वह उनकी प्रशंसा न करें। इसके बाद प्रतिभागी ने बिग बी से कहा कि उनका एक सपना पूरा हो गया, क्योंकि वह उनसे मिलीं। फिर उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान खान से मिलने का मौका नहीं मिला। प्रतिभागी ने बिग बी से अनुरोध किया कि वह सलमान के दोस्त हैं इसलिए वह उनके सपने को पूरा करने में उसकी मदद कर सकते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि आप मेरी इतनी बड़ी प्रशंसक हैं, नहीं तो मैं कुछ व्यवस्था करता। लेकिन मैं आपका संदेश उन तक पहुंचा दूंगा।"

15 सफल सीजन हो चुके हैं पूरे
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने 15 सफल सीजन बिता चुका है। ‘केबीसी 16’ का प्रीमियर 12 अगस्त को हुआ और तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
Divya Dutta: शाहरुख की इस बात से दिव्या हो गईं हैरान, बताया-बिग बी से कौन सा गुण खाता है मेल?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें