फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katy Perry: कैटी पेरी ने अंतरिक्ष से धरती पर वापसी के बाद किया पहला पोस्ट, बोलीं- 'अपने घर से बढ़कर कुछ नहीं'

Tue, 15 Apr 2025 04:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singer Katy Perry: मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी ने इतिहास रच दिया है। हाल ही में वे अपनी महिला टीम के साथ अंतरिक्ष की सैर पर गईं। वहां से धरती पर वापसी के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
कैटी पेरी ने साझा किया अंतरिक्ष की सैर का अनुभव - फोटो : इंस्टाग्राम-@katyperry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया। ब्लू ओरिजिन ने कैटी पेरी, गेल किंग, लॉरेन सांचेज के साथ महिला सेलिब्रिटी क्रू लॉन्च किया। यह उड़ान अंतरिक्ष पर्यटन की नई लहर का हिस्सा है, जहां अब अमीर और मशहूर लोग आसानी से अंतरिक्ष की सैर कर सकते हैं। अंतरिक्ष की सैर कर धरती पर लौटने के बाद लोकप्रिय गायिका कैटी पेरी ने पहला सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Saif Stabbing Case: सैफ मामले में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी से मैच नहीं हुए एक्टर के घर पर मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल

घर से बढ़कर कुछ नहीं
ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पश्चिम टेक्सास से उड़ा। यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जहां यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए बिना गुरुत्वाकर्षण के अनुभव मिला। यह 10 मिनट की पूरी तरह से स्वचालित उड़ान थी। कैटी पेरी ने धरती पर वापसी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'घर से बढ़कर कोई जगह नहीं'।
 

ब्लू ओरिजिन और महिला क्रू को कहा शुक्रिया
इसके अलावा कैटी पेरी ने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने महिला दल के साथ अंतरिक्ष सैर का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ब्लू ओरिजिन के NS-31 मिशन का अनुभव बताया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला क्रू के साथ कैटी माइक्रोग्रैविटी का अनुभव ले रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, '"एक दिन जब तुम बड़ी हो जाओगी, क्या तुम तब भी आश्चर्य से ऊपर देखोगी? अभी भी इस अविश्वसनीय यात्रा को समझने की कोशिश कर रही हो। ब्लू ओरिजिन (@blueorigin) और मेरे साथ अंतरिक्ष की सैर पर जाने वाली मेरी बहनों का शुक्रिया'।
 
विज्ञापन

खास रही उड़ान
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के तहत हुई यह उड़ान इसलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें सभी यात्री महिलाएं थीं। अंतरिक्ष यात्रा के 64 साल के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब पूरी तरह से महिला क्रू अंतरिक्ष में गया। इससे पहले 1963 में सोवियत कॉस्मोनॉट वैलेंटिना तेरेशकोवा अकेले अंतरिक्ष में गई थीं। आज भी अंतरिक्ष यात्रियों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 15 प्रतिशत है। लॉरेन ने इस उड़ान के लिए खास तौर पर महिलाओं को चुना, ताकि वे युवाओं और बुजुर्गों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे सकें। उन्होंने इसके लिए खास फ्लाइट सूट भी डिजाइन करवाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें