बहन की शादी में कार्तिक ने किया डांस
कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में जो डांस किया है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सफेद कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं। वह मेहमानों के साथ 'कजरा रे' गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं। उनकी बहन, कृतिका और उनकी मां भी इस प्रोग्राम में शामिल हुईं।
फिल्म का नाम है 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
कार्तिक आर्यन का बहन कृतिका से रिश्ता
एक बार गलत्ता इंडिया के साथ बातचीत में कार्तिक आर्यन ने कृतिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था 'हमारा बॉन्ड टॉम एंड जेरी की तरह है। हमारा रिश्ता चूहा और बिल्ली की तरह है। बचपन में मैं उसे परेशान करता था, लेकिन अब वह समझदार हो गई है। वह ऐसी इंसान है, जिसके साथ मैं हर बात कर पाता हूं। मैं अपनी निजी बातें भी उसे बताता हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। मेरे घर में वह सबसे ज्यादा समझदार है।'
यह खबर भी पढ़ें:
प्रभास के साथ थिरकेगी बॉलीवुड की यह हसीना, 'स्पिरिट' में करेगी आइटम सॉन्ग! संदीप रेड्डी वांगा बना रहे यह प्लान
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में अनन्या पांडे के साथ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में होंगी। फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।