बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक ने इस बार बर्थडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' के सेट पर मनाया। खास बात यह रही कि इस वर्किंग बर्थडे को कार्तिक ने इतना मजेदार बना दिया कि सेट से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे हैं।
सेट पर मनाया जन्मदिन
जन्मदिन के मौके पर जहां सोशल मीडिया पर उनके फैंस की ओर से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही थीं, वहीं कार्तिक खुद पूरी तरह शूटिंग में बिजी थे। लेकिन काम के बीच टीम ने उनके लिए एक छोटा सा सरप्राइज प्लान कर रखा था। कार्तिक ने भी अपने फैंस के लिए जन्मदिन को और खास बना दिया। वो भोजपुरी के हिट गानों पर धांसू डांस करते हुए नजर आए।
Kartik and crew celebrating his bday on Nagzila set
byu/Striking-Bee7224 inBollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कार्तिक को सेट पर धुनों के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। टीम के मेंबर्स भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। पूरे सेट का माहौल कुछ देर के लिए एक फन पार्टी में बदल गया। फिल्मों की भागदौड़ के बीच इस तरह की एनर्जी देखकर कई फैंस ने उन्हें रियल एंटरटेनर बताया।
यह खबर भी पढ़ें: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज, न्यू एज लव स्टोरी में खूब मजे कार्तिक; अनन्या संग दिखीं जबरदस्त केमिस्ट्री
करण जौहर संग नई शुरुआत
कार्तिक फिलहाल मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही बड़े पैमाने की फिल्म 'नागजिला' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस कोलैबोरेशन ने इंडस्ट्री में काफी हलचल मचा दी है क्योंकि कुछ समय पहले कार्तिक और करण जौहर के बीच एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर मतभेद की खबरें सामने आई थीं।
फिल्म की रिलीज डेट
'नागजिला' को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके यानी 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान है। इसके अलावा कार्तिक के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है- 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', जिसमें उनके साथ नजर आएंगी अनन्या पांडे। इस फिल्म का टीजर भी कार्तिक के जन्मदिन पर सामने आ चुका है।