फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नियम पर लगाई रोक, टिकट की कीमतों को 200 रुपये करने का था मामला

Tue, 23 Sep 2025 12:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka High Court: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य में फिल्म टिकट की कीमत 200 रुपये तक सीमित करने वाले नियम पर रोक लगा दी है। पढ़िए पूरी खबर।
विज्ञापन
कर्नाटक हाईकोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए नियमों पर रोक लगा दी है। इसमें मल्टीप्लेक्स सहित राज्य के सिनेमाघरों में सभी भाषाओं की फिल्मों के प्रदर्शन के लिए टैक्स को छोड़कर 200 रुपये की एक समान अधिकतम दर निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

याचिकाकर्ता के वकील ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति रवि वी होसमानी ने मंगलवार को मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और अन्य सिनेमा मालिकों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम रोक लगा दी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि सरकार ने टिकट की कीमतों को सीमित करने के लिए कर्नाटक सिनेमा (रेगुलेशन) अधिनियम के तहत मनमाने ढंग से एक प्रावधान पेश किया है। रोहतगी ने कहा, "अगर ग्राहक बेहतर सुविधाओं के लिए अधिक भुगतान करना चाहते हैं, तो 200 रुपये तय करने का आधार क्या है? एक समान सीमा लागू करने का कोई औचित्य नहीं है।" साथ ही उन्होंने उन्होंने बताया कि 2017 में जारी इसी तरह के एक सरकारी आदेश को उच्च न्यायालय ने निलंबित कर दिया था और बाद में राज्य ने वापस ले लिया था। इसके अलावा रोहतगी ने तर्क दिया कि कानून राज्य को टिकट की दरें तय करने का कोई अधिकार नहीं देता है और इस तरह का प्रतिबंध सिनेमा मालिकों के व्यवसाय करने के अधिकार को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Raj Nidimoru: रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ नजर आईं सामंथा, वर्कआउट के बाद एक ही कार से निकले दोनों

कोर्ट ने क्या कहा?
कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने भी हस्तक्षेप करने की मांग की, लेकिन अदालत ने कहा कि यह मामला जनहित याचिका नहीं है और संस्था को अपने अधिकार क्षेत्र का औचित्य सिद्ध करना होगा। उच्च न्यायालय का अंतरिम रोक अगले आदेश तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें