फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor Bday: परिवार से बगावत कर एक्ट्रेस बनीं, स्विम सूट पहना तो मचा बवाल; सगाई टूटी तो करियर ही छोड़ा

Thu, 25 Jun 2026 09:05 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Karisma kapoor 52nd Birthday: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानिए एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नब्बे के दशक की वो अभिनेत्री जिसने लाखों दिलों पर राज किया। कई परिवारिक परंपराओं को तोड़ कर वो फिल्मी दुनिया में आई। कपूर घराने से होने के बाद भी विरासत में अभिनय का हुनर लिए करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा। मगर करिश्मा का जीवन न तो प्रोफेशनली इतना आसान रहा न ही पर्सनली।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर मां बबीता और बहन करीना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी परिवार में हुआ जन्म 
25 जून 1974 में कपूर खानदान में एक लड़की का जन्म हुआ। पिता रणधीर कपूर और मां बबीता ने अपनी इस पहली संतान का नाम 'करिश्मा' रखा। उसे प्यारे से सब 'लोलो' बुलाते थे। सिंधी भाषा में इसका मतलब 'मीठा' होता है।
कपूर खानदान की इस राजकुमारी ने विरासत में नीली आंखे पाई थीं। करिश्मा के जन्म के छह साल बाद उनकी छोटी बहन करीना इस दुनिया में आईं। उनके आने से करिश्मा का बचपन पूरी तरह रौशन हो गया।

छठी कक्षा के बाद छोड़ी पढ़ाई
फिल्मी परिवार का हिस्सा होने के चलते करिश्मा बचपन से ही फिल्मी दुनिया के करीब रहीं। वो बचपन से ही कहती थीं कि वो हीरोइन बनेंगी। साल 1988 में करिश्मा के मां-बाप ने अलग होने का फैसला लिया। बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं।
रणधीर बेटियों से मिलने आते थे पर उनसे अलग होने के बाद बबीता की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। परिवार की मदद करने के लिए करिश्मा ने छठी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी और फिल्मों में काम करने का मन बना लिया।

फिल्म 'प्रेम कैदी' और 'जिगर' में करिश्मा कपूर में - फोटो : सोशल मीडिया
17 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू 
भारत में बॉलीवुड को स्थापित करने में कपूर खानदान का बड़ा योगदान है। मगर उनकी भी एक परंपरा थी कि कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी। मगर करिश्मा बचपन से अभिनेत्री बनना चाहती थीं और उनके लिए मां बबीता ने परिवार के खिलाफ जाकर करिश्मा का साथ दिया। करिश्मा ने 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से डेब्यू किया।
फिल्म में करिश्मा का रोल काफी ग्लैमरस था। एक सीन में उन्होंने स्विमसूट भी पहना जिसपर ऋषि कपूर ने बेहद नराजगी जताई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स आफिस पर औसत प्रदर्शन ही कर पाई। 1991 में डेब्यू करने के बाद करिश्मा ने 1992 में एक साथ कई फिल्में साइन कर लीं। 



फिल्में तो मिलीं पर लगातार फ्लॉप रहीं 
  • 'पुलिस ऑफिसर' में जैकी श्रॉफ के साथ अभिनय किया। 
  • 'सपने साजन के' में जैकी श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया के साथ काम किया।
  • 'जागृति' में सलमान खान के अपोजिट पहली बार नजर आईं। 
  • 'दीदार' में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखीं। 
  • 'निश्चय' में विनोद खन्ना और सलमान के साथ स्क्रीन शेयर की। 
  • 'जिगर' में अजय देवगन के साथ फीमेल लीड रोल किया। यह करियर की पहली हिट फिल्म बनी।

गोविंदा और सलमान के साथ करिश्मा - फोटो : X
'जिगर' में दर्शकों ने पसंद किया
अजय देवगन के साथ 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगर' ने करिश्मा कपूर की किस्मत बदल दी। दर्शकों ने करिश्मा के पसंद करना शुरू तो किया पर अपनी स्टाइलिंग और लुक के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी।
हालांकि, 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'अनाड़ी' में करिश्मा के किरदार को काफी पसंद किया गया। इसके बाद तो करिश्मा ने कभी मुड़कर नहीं देखा।

'राजा बाबू' से बदली किस्मत
  • 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा बाबू' ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही।
  • दोनों ने साथ में 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'शिकारी' और 'खुद्दार' समेत 11 फिल्मों में साथ काम किया।
  • आगे करिश्मा ने 'बीवी नंबर 1', 'दिल तो पागल है' और 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में देकर खुद को स्थापित किया।
  • एक वक्त बाद करिश्मा ने खुद को कॉमेडी और मल्टीस्टारर निकालकर 'फिजा' और 'जुबैदा' जैसी फिल्में भी कीं।

अजय-अक्षय से जुड़े नाम
करियर से इतर करिश्मा की प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो सकी। अभिनेत्री की कई कोशिशों के बाद भी उनके रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सके। 90 के दशक में  उनका नाम अभिनेता अजय देवगन से जुड़ा। मगर जल्द ही इन अफवाहों का खंडन कर दिया गया।
इसके बाद सुनने में आया कि विनोद खन्ना ने बेटे अक्षय खन्ना के लिए करिश्मा की मां बबीता को रिश्ता भेजा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। कहा जाता है अक्षय आज तक इसी वजह से कुंवारे हैं।



अभिषेक बच्चन से टूटी सगाई
इसके बाद साल 2000 में करिश्मा की मुलाकात अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई। दोनों ने साथ में फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में साथ काम किया था। दोनों का अफेयर हुआ और अक्टूबर 2002 में सगाई हो गई। इसकी घोषणा अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन खुद जया बच्चन ने की थी। मगर यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका।
तीन महीने बाद ही जनवरी 2003 में यह सगाई टूट गई। दोनों ही परिवारों ने इस पर कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। इस रिश्ते के टूटने के बाद करिश्मा ने परिवार की मदद से खुद को संभाला। हालांकि, उन्होंने इसके बाद ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से की शादी 
इसके बाद सितंबर 2003 में करिश्मा ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर से शादी कर ली। इस भव्य शादी का आयोजन मुंबई स्थित आरके कॉटेज में हुआ।
हालांकि, शादी की तस्वीरों में करिश्मा के चेहरे पर नजर आई खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। हनीमून पिरियड में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए।
2005 में करिश्मा ने बेटी समायरा कपूर को जन्म दिया। वहीं 2010 में बेटे कियान राज कपूर का जन्म हुआ। मगर करिश्मा और संजय के रिश्तों में कोई सुधार नहीं हुआ।
आखिरकार 2016 में करिश्मा ने तलाक के लिए कदम बढ़ाया। करिश्मा ने संजय पर शारीरिक और मानसिक क्रूरता के कई इल्जाम लगाए। 

फिल्म 'डेंजरस इश्क' में करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2012 में किया कमबैक
साल 2012 में करिश्मा ने घर और बच्चों की जिम्मेदारियों के साथ फिल्मों में कमबैक करने की कोशिश की। उन्होंने 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' से वापसी की। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था, जिसमें करिश्मा के अपोजिट रजनीश दुग्गल थे। फिल्म के लिए करिश्मा के काम की तारीफ तो हुई पर फिल्म फ्लॉप हो गई। इसके बाद करिश्मा टीवी पर भी कई डांस रियलिटी शोज को जज करती दिखीं।




संजय की संपत्ती को लेकर विवाद
करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर ने 12 जून 2025 में  दुनिया छोड़ दी। उनके पीछे बचे पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर उनके बच्चे, मां रानी, दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनका बेटा अजारियास कपूर। इसके साथ ही करोड़ो की संपत्ती। जिसकी वजह से कई विवादों ने जन्म लिया। करिश्मा ने प्रिया पर अपने बच्चों का बंधा हुआ खर्च न देने के आरोप लगाया। वहीं संजय की मां ने प्रिया पर वसीयत में हेरफेर के आरोप लगाए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने संजय की संपत्ती फ्रीज कर दी। 
 
विज्ञापन

करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
2020 में किया ओटीटी डेब्यू
करिश्मा ने साल 2020 में ओटीटी पर वेब सीरीज 'मेंटलहुड' से डेब्यू किया। अब छह साल बाद वो एक बार फिर वेब सीरीज 'ब्राउन' में दिखाई दीं। इसमें क्रिटिक्स ने उनके अभिनय की तारीफ की। आगे करिश्मा कुछ और टीवी रियलिटी शोज में जज बनी नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें