वरुण बंगेरा की क्रिएटिविटी देखी?
करिश्मा तन्ना ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा किए हैं, जो वरुण बंगेरा के हैं। इन तस्वीरों में वरुण अपना फेक 'बेबी बंप' फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'Pinterest से कुछ क्रिएटिविटी। इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है'?
वरुण बंगेर-करिश्मा तन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया चक्रवर्ती और दीया सहित सेलेब्स ने किए कमेंट
फैंस और यूजर्स के अलावा वरुण की इन तस्वीरों पर सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। दीया मिर्जा से लेकर रिया चक्रवर्ती तक कई हस्तियों ने कमेंट किए हैं। दीया ने लिखा है, 'बहुत प्यारा'। मनीष पॉल ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'लव दिस'। डलनाज ईरानी, रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती ने हंसने वाली इमोजी बनाई हैं। बता दें कि करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। उन्होंने और वरुण ने साल 2022 में शादी रचाई थी। करीब चार साल बाद कपल के घर किलकारी गूंजेगी।