फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kotak: लाइव टीवी पर WCL ओनर ने किया एंकर करिश्मा कोटक को प्रपोज, यहां देखें वायरल वीडियो

Sun, 03 Aug 2025 04:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karishma Kotak Viral Video: एंकर और मॉडल करिश्मा कोटक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें कैमरे पर लाइव प्रपोजल मिला है। इस वीडियो में वो असहज होते हुए भी देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
करिश्मा कोटक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पोर्ट्स और ग्लैमर की दुनिया जब-जब आपस में टकराते हैं, तो अक्सर कोई न कोई ऐसा पल सामने आता है जो वायरल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ क्रिकेट लीग WCL 2025 के फाइनल के दौरान, जहां मैच तो शानदार रहा, लेकिन सुर्खियों में छा गईं मशहूर एंकर और मॉडल करिश्मा कोटक। वजह बना लाइव टेलीविजन पर उन्हें शादी का प्रपोजल मिलना। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


ऑन एयर प्रपोजल ने चौंकाया
WCL के फाइनल के बाद जब एंकर करिश्मा कोटक टूर्नामेंट के ओनर हर्षित तोमर का इंटरव्यू ले रही थीं, तो बातचीत के आखिर में उन्होंने एक नॉर्मल सा सवाल पूछा कि 'अब टूर्नामेंट खत्म हो गया है, आप कैसे सेलिब्रेट करेंगे?' इस पर हर्षित का जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया। करिश्मा खुद उनके जवाब से चौंक गईं। हर्षित ने मुस्कुराते हुए कहा, 'शायद अब जब सब खत्म हो गया है, तो मैं आपको प्रपोज कर दूंगा।'
 

करिश्मा हो गईं असहज 
हर्षित तोमर की इस बात पर करिश्मा काफी असहज हो गईं। करिश्मा ने पहले तो दंग होकर कहा, 'हे भगवान', लेकिन फिर तुरंत प्रोफेशनल अंदाज अपनाते हुए इंटरव्यू को खत्म किया। ये पल कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
लाइव टेलीकास्ट पर ऐसा निजी और व्यक्तिगत बयान देना कई लोगों को असहज लगा। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे 'अनप्रोफेशनल' बताया और कहा कि इससे एक एंकर को ऑन ड्यूटी असहज स्थिति में डाला गया। वहीं, कुछ दर्शकों को ये पल बेहद फिल्मी और क्यूट लगा। इस पूरे वाकये ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मीम्स और रिएक्शन की बाढ़ ला दी।

कौन हैं करिश्मा कोटक?
करिश्मा कोटक सिर्फ एक एंकर नहीं, बल्कि मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फेमिना, किंगफिशर कैलेंडर और आईपीएल जैसी बड़ी ब्रांडिंग में उनका चेहरा शामिल रहा है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और सोशल मीडिया पर भी उनका फैशन और फिटनेस कंटेंट खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें