हिना खान के लिए रॉकी ने लिखा पोस्ट
हिना खान और रॉकी जायसवाल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई। फिर दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं, प्यार-मोहब्बत और डेटिंग के बाद कपल ने इसी साल एक-दूजे के साथ शादी रचाई है। आज रविवार को रॉकी जायसवाल ने हिना के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही दिल छूने वाला पोस्ट लिखा है।
हिना ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रॉकी के पोस्ट पर हिना खान ने कमेंट किया है, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैप्पी फ्रेंडशिप डे'। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 04 जून को शादी रचाई। बता दें कि पिछला कुछ वक्त हिना के लिए काफी मुश्किल रहा। अभिनेत्री को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। इस दौरान रॉकी हर पल हिना के साथ रहे। अस्पताल में चेकअप के लिए साथ जाने से लेकर घर पर ख्याल रखने तक उन्होंने हिना खान का पूरा साथ दिया।