फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: दिवाली पर करीना कपूर ने दिखाया नवाबी लुक, पगड़ी पर लगी कलगी में छिपा है खानदानी राज

Mon, 09 Nov 2026 12:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • करीना कपूर का कथिक दिवाली लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
  • इस वीडियो में वह पूरी तरह नवाबी लुक में दिखाई दे रही हैं। 
  • उनके आउटफिट में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी पगड़ी पर लगी कलगी खींच रही है।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करीना कपूर का फैशन हमेशा फैंस के बीच छाया रहता है। हाल ही में दिवाली के दौरान उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसमें वह पूरी तरह बेगम वाइब में दिखाई दीं। उन्होंने पति सैफ अली खान की खानदानी कलगी को भी अपने आउटफिट का हिस्सा बनाया। 

बेबो के आउटफिट में पटौदी खानदान की झलक 

दिवाली की रात बेबो ने शाही अंदाज का जलवा बिखेरा। एक ऑनलाइन फैशन समीक्षक डाइटसब्या ने करीना के दिवाली लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में वह फैशन डिजाइनर पुनीत बलना द्वारा डिजाइन किया गया कफ्तान पहने नजर आ रही हैं, जिस पर सिल्वर का बारीक काम किया गया है। उन्होंने इस आउटफिट को सैफ की कलगी (पगड़ी के आगे लगाया जाने वाला एक पारंपरिक ब्रोच ) से सजी पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

विज्ञापन



Trending Videos

पुशतैनी है पगड़ी पर सजी कलगी
करीना कपूर की पगड़ी पर सजी यह कलगी काफी खास है। यह  वेल्स के राजकुमार के पंखों के आकार में डिजाइन की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कलगी पटौदी परिवार की विरासत है। यह सैफ को उनकी दादी साजिदा सुल्तान से प्राप्त हो सकती है। क्योंकि उनके पिता सर हामिदुल्ला खान ने 1921 से 1922 तक वेल्स के राजकुमार रहे सम्राट एडवर्ड अष्टम के मानद सहायक सचिव के रूप में कार्य किया था।

विज्ञापन

कॉफी विद करण में करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचा कपल 
बीते दिनों  करीना और सैफ 'कॉफी विद करण 9' में एक साथ नज़र आए थे। इस एपिसोड में दोनों ने अपने निजी और काम के बारे में काफी कुछ कहा। घर पर हुए सैफ पर हमले पर करीना ने याद करते हुए कहा, ‘मैंने रात में पहनने वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी। शुक्र है, किसी ने उसका वीडियो नहीं बनाया, करण। मैं सड़क पर चिल्ला रही थी। मैं कह रही थी, 'रुको, रुको।' यह किसी फिल्मी सीन जैसा था। मेरे पास पजामा पहनने का भी समय नहीं था। मैं सड़क पर दौड़ पड़ी। यह बात किसी को नहीं पता। मैं पहली बार बता रही हूं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें