अभिनेत्री करीना कपूर खान पिछले दिनों अपनी फिल्म 'क्रू' की वजह से काफी चर्चा में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। दर्शकों ने भी फिल्म को पंसद किया था। बेबो को बड़े पर्दे पर देखकर लोग काफी खुश थे। करीना कपूर ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कुछ लोगों को उनका 'कभी खुशी कभी गम' वाला किरदार पसंद हैं तो कई को फिल्म 'जब वी मेट' वाला किरदार लुभाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर को अपना कौन-सा किरदार पसंद हैं? अगर नहीं मालूम तो कोई बात नहीं,क्योंकि हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।