बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज 55 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। लेकिन सबसे अनोखी बधाई आई उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान की तरफ से। करीना ने अपने अंदाज में एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर कर सैफ को जन्मदिन की बधाई दी, जो अब काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
करीना ने अनोखे ढंग से किया विश
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जंगल में बैठे एक शेर की तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हमारे शेर को जन्मदिन मुबारक हो, प्यारे पति।' इस छोटे से लेकिन अनोखे मैसेज को देखकर यूजर्स ने करीना की क्रिएटिविटी की तारीफ की।
ये खबर भी पढ़ें:
Viral Video: पहले गाड़ी से उतरीं, फिर किसे देख झटपट भागीं जन्नत जुबैर? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सैफ की बहनों ने भी किया विश
सैफ के जन्मदिन पर सिर्फ करीना ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी उन्हें बेहद दिल से बधाई दी। उनकी बहन सोहा अली खान ने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि कैसे सैफ ने हमेशा सही समय पर सही सलाह देकर उन्हें जीवन के बड़े फैसले लेने में मदद की। उन्होंने अपने पोस्ट में एक पुराने पल को याद किया, जब किसी खास फैसले से पहले उन्होंने सैफ के साथ कुछ खास समय बिताया था।
सैफ के बचपन की फोटो
वहीं, सैफ की बहन सबा पटौदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए भाई के लिए प्यार भरा संदेश भेजा। उन्होंने सैफ के बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। सबा ने अपने पोस्ट में लिखा- 'क्या कहूं, कहां से शुरू करूं! जब से आपने मुझे बचपन में टॉर्चर करना शुरू किया... मुझे बताया गया था कि आप ज़्यादा खुश नहीं थे जब आपकी नंबर 1 पोजिशन एक छोटी बहन के आने से छिनने वाली थी। धीरे-धीरे आप एक प्रोटेक्टिव भाई बने, फिर एक मेहनती, टैलेंटेड इंसान और चार खूबसूरत बच्चों के प्यारे पिता बने- माशा’अल्लाह। मुझे आप पर गर्व है — उससे कहीं ज्यादा जितना मैं शब्दों में कह सकूं।'
पटौदी खानदान के नवाब हैं सैफ
बता दें सैफ अली खान का नाम सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ ने बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो से लेकर एक ग्रे शेड वाले किरदार तक हर भूमिका को बड़ी खूबसूरती से निभाया है। चाहे वो 'दिल चाहता है' का समर हो या 'ओमकारा' का लंगड़ा त्यागी, सैफ ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है।