फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी संग शो ‘स्प्लिट्सविला’ होस्ट करेंगे करण कुंद्रा, बोले- नया सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होगा

Tue, 04 Nov 2025 03:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Kundra Host Reality Show Splitsvilla: करण कुंद्रा ने जल्द ही शो ‘स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन को होस्ट करेंगे। इस बार उनकी को-होस्ट सनी लियोनी होगी। शाे काे लेकर करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड हैं। 

विज्ञापन
करण कुंद्रा, सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से करण कुंद्रा को पाॅपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल का हिस्सा बने। आगे चलकर रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर भी नजर आए। एमटीवी के ‘रोडीज’ और ‘लव स्कूल’ को करण कुंद्रा होस्ट कर चुके हैं। जल्द ही वह ‘स्प्लिट्सविला X6’ को होस्ट करेंगे। शो में उनकी को-होस्ट सनी लियोनी हैं। जानिए, अपनी को-होस्ट और शो को लेकर क्या बोले करण कुंद्रा।

मॉर्डन लव की जर्नी दिखाएगा शो ‘स्प्लिट्सविला’

विज्ञापन

‘स्प्लिट्सविला X6’ को लेकर करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड हैं। वह पीटीआई से की गई बातचीत में कहते हैं, ‘मैं 6 साल बाद एमटीवी पर वापस आ रहा हूं, यह बिल्कुल घर लौटने जैसा है। ‘स्प्लिट्सविला’ शो तो मुझे हमेशा पसंद है। यह शो मॉर्डन लव की जर्नी को दिखाता है।’ 
करण आगे कहते हैं, ‘स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन को सनी लियोनी के साथ होस्ट करना एक शानदार एक्सपीरियंस होगा। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि कंटेस्टेंट्स क्या नए ट्विस्ट शो में लेकर लाते हैं। मुझे भरोसा है कि यह सीजन पहले से ज्यादा बोल्ड होगा, सरप्राइज से भरा होगा।’  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Karan kundra: क्या हैं वो तरीके जिसकी मदद से एक्टर करण कुंद्रा ने एक महीने में घटाया 12 किलो वजन? आप भी जानिए 

क्या है शो का कॉन्सेप्ट 
करण कुंद्रा ने तनुज विरवानी को ‘स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन में रिप्लेस किया है। जहां तक शो के कॉन्सेप्ट की बात है तो इसमें यंग लड़के, लड़कियां एक विला में साथ रहते हैं। यहां पर वह किसी खास शख्स के प्यार को पाने की कोशिश करते हैं। शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को कई टास्क भी दिए जाते हैं। शो के आखिरी में एक कपल को विनर बनाया जाता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें