फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाहिए था किसी का साथ, अब खाते वक्त अकेला महसूस करते हैं करण; प्यार और रिश्तों पर फिल्ममेकर ने कही ये बात

Thu, 20 Nov 2025 09:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर सिंगल पैरेंट हैं। हाल ही में उनसे प्यार और पार्टनर के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने क्या कहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर अपने परिवार के बारे में बातें किया करते हैं। हाल ही में उन्होंने सिंगल पेरेंट होने से लेकर प्यार की तलाश तक, हर चीज के बारे में बात की। करण जौहर ने माना कि खाने के समय उन्हें अकेलापन महसूस होता है। उन्होंने सर्विंग इट अप विद सानिया के लेटेस्ट एपिसोड में और क्या कहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

करण जौहर को प्यार चाहिए था
करण जौहर से पूछा गया कि पार्टनर न होने पर वह कैसा महसूस करते हैं। इस पर उन्होंने कहा 'मैं अब ठीक हूं। एक समय ऐसा था जब मुझे सच में प्यार चाहिए था। मुझे साथ चाहिए था, मुझे रिश्ता चाहिए था। मैं हर तरह के उतार-चढ़ाव, टूटे दिल और एकतरफा प्यार से गुजरा। मैंने इस पर एक फिल्म भी बनाई। वह बहुत सुकून देने वाली थी। इससे मुझे ठीक होने में मदद मिली।'

Travis Scott: रैपर ट्रैविस स्कॉट के साथ जमकर झूमे फैंस, परफॉर्मेंस से बढ़ा पारा; किया गया पानी का छिड़काव

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
बाहर जाने से किया इंकार
करण जौहर ने बताया कि उन्हें बेहतर महसूस करने के लिए बाहर जाने की सलाह दी गई। इस पर उन्होंने कहा 'कहां जाऊं? मैं यहां रहता हूं, मेरे साथ मेरी मां है और दो बच्चे हैं। मुझे यहीं रहना होगा। मैं उन दौर से गुजरा हूं। मैं अकेला महसूस करता हूं, यह सच्चाई है। आप सबसे ज्यादा अकेले अच्छे वक्त में होते हैं, बुरे दिनों में नहीं। अकेले खाना दूसरी चीज है, जो आपको अकेलापन महसूस कराती है।' करण से कहा गया कि उन्होंने सबसे अच्छी प्रेम कहानियां सुनाईं लेकिन उनकी खुद की कोई कहानी नहीं है। इस पर उन्होंने कहा, 'रब ने वो जोड़ी मेरे लिए नहीं बनाई।'
विज्ञापन

करण जौहर का परिवार
करण जौहर के पिता यश जौहर का साल 2004 में निधन हो गया था। वह अपनी मां हीरू जौहर के साथ मुंबई में रहते हैं और उनके साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। करण जौहर के दो बच्चे हैं जिनके नाम यश और रूही हैं। दोनों बच्चे सरोगेसी के जरिए पैदा हुए। करण जौहर ने साल 2023 में आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें