बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने करियर में कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है। इस कड़ी में कई नाम शामिल हैं, जिनमें अभिनेत्री आलिया भट्ट का नाम भी आता है। अब करण ने नेपो किड को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है और इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
करण जौहर ने क्या कहा?
फिल्म निर्माता करण जौहर हाल ही में गैलाटा प्लस के इंटरव्यू में पहुंचे। वहां उनसे पूछा गया कि धर्मा प्रोडक्शन की टैलेंट एजेंसी केवल स्टार किड्स से क्यों भरी हुई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने जवाब दिया, ‘यह सच नहीं है। कृपया आएं और हमारी लिस्ट देखें। क्या आपने ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गंगूबाई’ देखी है? बस उनकी फिल्मोग्राफी देखें। अगर आप अभी भी उन्हें नेपो किड कह रहे हैं, तो आप इस ग्रह पर सबसे मूर्ख व्यक्ति हैं और कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता।’ हालांकि, करण ने बिना नाम लिए आलिया भट्ट को नेपो किड कहने पर नाराजगी व्यक्त की।
यह खबर भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: श्मशान घाट पर रातें गुजारीं, आर्मी की ट्रेनिंग ली; जानें कैसे तैयार करते हैं विक्की अपने किरदार
स्टार किड्स पर बोले करण जौहर
आगे बातचीत में करण जौहर ने कहा कि अगर स्टार किड को मौका देने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है तो धन्यवाद। उन्होंने कहा कि क्या वह बॉलीवुड का नफरती चेहरा है? अगर हां, तो धन्यवाद, लेकिन वह यह डिजर्व नहीं करते।
यह खबर भी पढ़ें:
Huma Qureshi: जब निर्देशक ने कहा कम उम्र वाले किरदार करो, हुमा कुरैशी ने इस बात पर किया खुलासा
करण जौहर का वर्कफ्रंट
अगर करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय उनके ही प्रोडक्शन में ही बनी अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज हुई है। साथ ही आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'नागजिला' का प्रोडक्शन करते दिखेंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे।